फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   High school students will get to know the intricacies of democracy

Mau News: लोकतंत्र की बारीकियों से रूबरू होंगे माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थी

Sun, 13 Sep 2026 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
High school students will get to know the intricacies of democracy
जिले के माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं अब लोकतंत्र की बारीकियों और संसदीय कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे। विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से जिले के सभी बोर्ड से संबद्ध माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी किया गया है। जिले में 503 माध्यमिक विद्यालय हैं। भारत सरकार के संसदीय कार्य मंत्रालय के निर्देश पर युवा संसद के माध्यम से विद्यार्थियों को संसद की कार्यप्रणाली और प्रक्रियाओं से व्यावहारिक रूप से परिचित कराया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन जिले के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और वित्तविहीन मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में होगा। विद्यालयों को पहले राष्ट्रीय युवा संसद पोर्टल पर किशोर सभा के तहत पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद कक्षा छह से 12 तक के चयनित 50 से 55 विद्यार्थियों को अध्यक्ष, मंत्रिपरिषद और विपक्ष की भूमिका सौंपी जाएगी। करीब एक घंटे की बैठक में विद्यार्थी सामाजिक न्याय, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण जैसे विषयों पर चर्चा करेंगे। चर्चा के दौरान किसी राजनीतिक दल या नेता पर टिप्पणी करने की अनुमति नहीं होगी। कार्यक्रम के फोटो और वीडियो पोर्टल पर अपलोड करने होंगे।
विज्ञापन

जिला समन्वयक समग्र शिक्षा माध्यमिक सीपी श्रीवास्तव ने बताया कि युवा संसद के माध्यम से विद्यार्थी संसदीय प्रणाली और लोकतांत्रिक व्यवस्था को बेहतर ढंग से समझ सकेंगे। उन्होंने बताया कि सभी विद्यालयों को पोर्टल पर पंजीकरण कराने और अनिवार्य रूप से कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed