फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   High school English and Intermediate Physics exam

Mau News: हाईस्कूल की अंग्रेजी और इंटर में भौतिक विज्ञान की दी परीक्षा

Mon, 04 Mar 2024 10:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
High school English and Intermediate Physics exam
मऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल इंटरमीडिएट परीक्षा सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई। पहली पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा में 40819 के सापेक्ष 37137 परीक्षार्थी शामिल हुए। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान की परीक्षा में 25984 के सापेक्ष 23693 परीक्षार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर परीक्षार्थियों को कड़ी चेकिंग के बीच परीक्षा कक्ष में भेजा गया। समस्त परीक्षा केंद्रों की जिलास्तरीय कंट्रोल रूम सहित त्रिस्तरीय ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जा रही थी। इसके साथ प्रत्येक केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक, सचल दस्ता परीक्षा केंद्रों पर नजर रख रहे थे।
विज्ञापन


पहली पाली में यूपी बोर्ड हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा पूर्वाह्न 8.30 बजे से पूर्वाह्न 11.45 बजे तक हुई। परीक्षा में 40819 के सापेक्ष 37137 परीक्षार्थी शामिल हुए। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान की परीक्षा अपराह्न दो बजे से 5.15 तक हुई। परीक्षा में 25984 के सापेक्ष 23693 परीक्षार्थी शामिल हुए।परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिले में 115 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनकोंं 18 सेक्टरों में बांटा गया था। प्रत्येक सेक्टर में एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट, एक-एक वाह्य केंद्र व्यवस्थापक और एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। इसके साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, डायट प्राचार्य और जीजीआईसी के प्रधानाचार्य के नेतृत्व में चार सचल दस्ता तथा चार जोनल मजिस्ट्रेट भ्रमण कर परीक्षा केंद्रों पर नजर रख रहे थे। जिला विद्यालय कार्यालय में बने कंट्रोल रूम के साथ ही बोर्ड मुख्यालय तथा राज्य मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन नजर रखी जा रही थी। बोर्ड ने जिले को अति संवेदनशील घोषित किया है। ऐसे में परीक्षा केंद्रों के बाहर एसटीएफ तथा एलआईयू की टीम नजर रख रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed