फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Hefty fees were collected but school vehicles were forgotten to be fit for fitness

Mau News: मोटी फीस वसूली लेकिन स्कूली वाहनों की फिटनेस ठीक कराना भूले

Sun, 13 Jul 2025 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Hefty fees were collected but school vehicles were forgotten to be fit for fitness
मऊ। दो माह की छुट्टी के बाद भी स्कूल संचालकों ने बसों की मरम्मत नहीं कराई। इन्हीं अनफिट स्कूल वाहनों से छात्रों को ढोया जा रहा है। जबकि पिछले सत्र में अनफिट स्कूली वाहनों से तीन हादसे भी हो चुके हैं, बावजूद न तो इसको लेकर पुलिस प्रशासन न कोई कार्रवाई कर रहा है न ही परिवहन विभाग। परिवहन विभाग का दावा है कि स्कूल खुलने पर नोटिस जारी कर चेताया गया था, बावजूद अनफिट बसों का संचालन होते मिला तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जबकि दूसरी तरफ नगर के साथ मधुबन, घोसी, मुहम्मदाबा गोहना में खुलेआम जहरीले धुआं उड़ाते अनफिट स्कूल बसें बच्चों को ले जा रही हैं। परिवहन विभाग का दावा है कि जुलाई में स्कूल खुलते ही एक और दो जुलाई में 50 से ज्यादा निजी स्कूल जिसमें 52 स्कूल बस अनफिट मिली थी। जिसके बाद संबंधित को नोटिस जारी किया गया था। उधर इसके बावजूद इन पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा और बच्चों के जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं। शनिवार को टीम को गाजीपुर तिराहा पर दस से ज्यादा सकूली वाहन ऐसे मिले जो कि बेहद काला धुआं उगल रहे थे। यह स्कूली वाहन नगर के फातिमा तिराहा, गाजीपुर तिराहा से होकर गुजरे। आंकड़ों पर गौर करें तो जिले में 542 निजी स्कूलों मेें लगभग 700 वाहन पंजीकृत हैं। आए दिन हादसों के बाद भी जिले में ओवरलोड स्कूली वाहनों पर लगाम नहीं लग पा रही है। अधिकारियों की मानें तो स्कूल बसों तथा वाहनों में अग्निशमन किट, फर्स्ट एड बॉक्स होने पर ही फिटनेस प्रमाणपत्र जारी किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed