फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   heart attack to Farmer

खलिहान से लौटे किसान को हार्टअटैक

Sun, 19 Apr 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Sun, 19 Apr 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
heart attack to Farmer
फसल बर्बाद होने से जिले में लगातार किसानों की मौत हो रही हैं। रविवार को भी खेत देखकर घर लौटे एक किसान की हार्टअटैक से मौत हो गई। जिसके बाद जानकारी होने पर एसडीएम सदर और तहसीलदार मौके पर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की और नुकसान का आकलन किया।
विज्ञापन



रविवार को परदहां ब्लाक के छोटी बकवल गांव निवासी किसान चंद्रद्रेव 55 वर्ष पुत्र किशोर अपने खेत में गेहूं की कटी फसल को देखकर घर लौटा। घर लौटने के बाद उसकी हृदय गति रुकने से मौत हो गई। किसान की मौत के बाद परिवार के सदस्यों का रोरो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन



मौत की जानकारी आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। देखते ही देखते उसके घर के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई। चंद्रदेव काफी गरीब था और वह करीब 6 बीघा खेत पर बटाई के आधार पर खेती करता था। इस वर्ष मौसम खराब होने के चलते उसकी गेंहू की काफी फसल बर्बाद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



 जिसके बाद खेत में कटिया होने के बाद रविवार को वह गेंहू की कटी फसल को देखने खेत गया और वापस आने पर उसकी मौत हो गई। किसान चन्द्रदेव की मौत की जानकारी होने के बाद एसडीएम सदर जगदंबा सिंह और सदर तहसील तहसीलदार मौके पर पहुंचे। और अपनी शोक संवेदना व्यक्त किया। साथ ही नुकसान का आंकलन भी किया।



इस संबध में एसडीएम सदर जगदंबा सिंह ने कहा कि मृत किसान की पत्नी को राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ का 30 रुपया तीन दिनों के अंदर मिल जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री विवेकाधीन राहत कोष के लिए मंगलवार को और सहायता राशि के लिए संस्तुती भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed