फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Hearing in the case of giving facilities to Mukhtar on 26th

मुख्तार को सुविधाएं देने के मामले में सुनवाई 26 को

Mon, 24 May 2021 10:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 10:13 PM IST
विज्ञापन
Hearing in the case of giving facilities to Mukhtar on 26th
गैंगेस्टर मामले के आरोपी मुख्तार अंसारी की बांदा जेल में मेडिकल बोर्ड की सलाह सुविधाएं देने के प्रार्थनापत्र पर अपर जिला जज बुद्धि सागर मिश्र ने सुनवाई की तिथि 26 मई तय की है।
विज्ञापन

गैंगेस्टर एक्ट के आरोपी विधायक मुख्तार अंसारी के अधिवक्ता दारोगा सिंह ने गैंगेस्टर कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर मुख्तार को जेल में सुविधाएं उपलब्ध कराने का आदेश देने का अनुरोध किया है। प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर गठित मेडिकल बोर्ड की ओर से उनके स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया है। इसके आधार पर मेडिकल बोर्ड ने जेल के अंदर जो सुविधाएं मुहैया कराने की सलाह दी है लेकिन उनको सुविधाएं मुहैया नहीं कराई गईं। प्रार्थना पत्र में मेडिकल बोर्ड की सलाह का अनुपालन कराने के लिए जेल अधीक्षक बांदा को निर्देश देने का अनुरोध किया गया है। प्रार्थना पत्र पर सोमवार को सुनवाई होनी थी लेकिन कतिपय कारणों से मामले में सुनवाई नहीं हो सकी। अपर जिला जज बुद्धि सागर मिश्र ने मामले में सुनवाई के लिए 26 मई की तिथि तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed