फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Hearing about the long waiting period, the minister

Mau News: लंबी वेटिंग सुनकर प्रभारी मंत्री ने डायलिसिस यूनिट से बेड बढ़ाने को कहा

Wed, 28 May 2025 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hearing about the long waiting period, the minister
मऊ। जिले के प्रभारी मंत्री गिरीशचंद्र यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में प्रभारी मंत्री ने लंबी वेटिंग की बात सुनते ही डायलिसिस यूनिट को बेड बढ़ाने को कहा। डायलिसिस सुविधा की समीक्षा के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया की जनपद में 10 बेड पर डायलिसिस होता है जो तीन शिफ्टों में किया जाता है। बताया कि यहां करीब चार हजार की लंबी वेटिंग है, इस लंबी वेटिंग को सुनकर प्रभारी मंत्री ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को बेड बढ़ाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिया।
विज्ञापन

मंत्री ने सभी विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट तौर पर कहा कि वो जनता के सेवक हैं, ऐसे में जनता की शिकायतों का तत्काल निस्तारण करने को प्राथमिकता दें। विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान कृषि विभाग की समीक्षा में पीएम किसान सम्मान निधि योजना में 2216 प्रकरण लंबित पाए जाने पर उन्होंने कृषि उपनिदेशक को 31 मई तक सारे लंबित प्रकरण समाप्त करने के निर्देश दिया। ग्राम विकास विभाग की समीक्षा के दौरान पीएम आवास योजना में ग्रामीणों में कुछ प्रकरणों में मनरेगा के तहत की जाने वाली मजदूरी, शौचालय निर्माण एवं अपूर्ण आवास आदि की जांच कमेटी द्वारा किए जाने के निर्देश उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को दिया। साथ ही मुख्य विकास अधिकारी को जिला अस्पताल का प्रति सप्ताह निरीक्षण करने को कहा। जल जीवन मिशन की समीक्षा के दौरान ओवरहेड टैंक एवं पानी की सप्लाई के संबंध में संतोषजनक उत्तर न देने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने अधिशासी अभियंता जल निगम को पूरी तैयारी के साथ बैठक में आने को कहा। अन्यथा की कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, एमएलसी विक्रांत सिंह रिशु, एमएलसी बिच्छे लाल राजभर, एमएलसी देवेंद्र सिंह के प्रतिनिधि, जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र, पुलिस अधीक्षक इलमारन जी, मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर, जिला विकास अधिकारी उमेश चंद्र तिवारी सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पर्यटन अधिकारी और प्रोजेक्ट मैनेजर का एक दिन का वेतन काटा
वहीं पर्यटन विभाग की समीक्षा के दौरान सहायक पर्यटन अधिकारी एवं पर्यटन निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर के बैठक में अनुपस्थिति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने एक दिन का वेतन काटने के भी निर्देश दिए। इसी तरह से कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान उन्होंने एससी, एसटी एक्ट, पाक्सो, गैंगस्टर, गुंडा एक्ट, अवैध शराब, मादप पदार्थ, गोवध तस्करी आदि की जानकारी ली। बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री ने समस्त अधिकारियों को अपने विभाग से संबंधित पूरी जानकारी के साथ ही बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अधिकारी जनता की सेवा के लिए तैनात हैं अतः जनता की पूरी ईमानदारी से सेवा करें इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ता को काटे कनेक्शन को जोड़ने का दिया निर्देश
प्रभारी मंत्री ने विद्युत निगम की समीक्षा की। कई शिकायतों को देखते हुए शिकायतों का तत्काल निस्तारण करने को कहा। साथ ही एक उपभोक्ता के खिलाफ कनेक्शन के बावजूद केस दर्ज करने, जुर्माना लगाने तथा कनेक्शन काटने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने तत्काल उपभोक्ता का कनेक्शन जोड़ने तथा केस वापस लेने के निर्देश अधिशासी अभियंता को दिया। बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने विद्यालय निरीक्षण में अधिकारियों को एमडीएम की जांच अवश्य करने को कहा, जिससे उसकी गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके। जबकि लोक निर्माण विभाग द्वारा जनपद की सड़कों की मरम्मत कार्य की समीक्षा के दौरान अभी भी बहुत सी सड़क मरम्मत न होने पर उन्होंने अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को 15 जून तक सभी मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed