फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Healthy children honored in Baby Show

बेबी शो में स्वस्थ बच्चों को किया सम्मानित

Sun, 22 Nov 2020 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Healthy children honored in Baby Show
संवाद न्यूज एजेंसी मऊ/वलीदपुर।नवजात शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को जिला महिला चिकित्सालय में हेल्दी बेबी शो का आयोजन किया गया। इसमें प्रथम तीन बच्चों को अच्छा वेट तथा स्वस्थ होने पर पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ तथा निर्णायक की भूमिका मुख्यचिकित्साधिकारी डॉ. सतीशचंद्र सिंह द्वारा की गई।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने किया।शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि ने मौजूद अभिभावकों से कहा कि प्राय: बच्चे मां की लापरवाही और स्तनपान न कराने के कारण कुपोषित हो जाते हैं। ऐसे में इन बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए माताओं को विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि न्यूट्रीशन से संबंधित समय पर अस्पतालों में पहुंचकर डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए। जिससे बच्चों में होने वाली बीमारियों से बचाया जा सके। इसके बाद आयोजित बेबी शो में 25 महिलाओं ने अपने बच्चों को इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के सामने रखा। इसमें प्रथम स्थान पर वैष्नवी, दूसरा स्थान यश चौहान तथा तीसरा स्थान पर मुस्कान रही। यह तीनों बच्चें स्वस्थ्य, बेहतर वजन सहित सभी मानकों पर बेहतर मिले। वहीं सभी अन्य बच्चों के अभिभावकों को सात्वना पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर सीएमएस डॉ. चंद्रा सिन्हा, डॉ. कंचनलता, डॉ. रीमा यादव, , डॉ. अल्का राय, डॉ. मिथिलेश, डॉ. प्रवीण सिंह, डॉ. एसएन राय, डॉ. पीसी झा आदि मौजूद रहे। वलीदपुर संवाददाता के अनुसार मुहम्मदाबाद गोहना सीएचसी पर बेबी शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी डॉ. एपी सिंह ने कहा कि हर बच्चा राष्ट्र की धरोहर है,स्वस्थ शिशु ही स्वस्थ युवा बनेगा जो की समृद्ध राष्ट्र की बुनियाद होगा। कमजोर आधार पर देश शक्तिशाली न बन सकेगा. अबोध शिशु की देखभाल करना हमारा परम् कर्त्तव्य है। वहीं डॉ. नीतू वर्मा ने अभिभावकों को 6माह तक स्तनपान, घर पर बना आहार एवं समय पर टीका लगाने की सलाह दी। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अंश, द्वितीय स्थान पर रीशा तथा तीसरे स्थान पर सार्थक रहे। इस अवसर पर डॉ. हृदय नरनायन सिंह, डॉ सीमा, डॉ. केसरवानी, डॉ संतोष, रामकुमार, सरोज शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed