फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Health department surveyed more than seven lakh homes

स्वास्थ्य विभाग ने सात लाख से अधिक घरों का किया सर्वे

Sat, 22 Aug 2020 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Health department surveyed more than seven lakh homes
मऊ। जिले में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग प्रयासरत है।स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा पांच जुलाई से सर्विलास अभियान (डोर टू डोर सर्वे) चलाकर 710631 घरों का सर्वे किया जा सका है। इसके अलावा कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान कर सैंपलिंग कराने का कार्य किया जा रहा है। सीएमओ डॉ.सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि हॉटस्पाट क्षेत्र घोषित होने के बाद माइकोप्लान तैयार कर 24 से 48 घंटे के अंदर सर्वे, थर्मल स्क्रीनिंग करा कर लक्षणयुक्त व्यक्तियों का सैंपलिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन

बोले कि जनपद के सभी लोगों का आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करनें, मास्क का प्रयोग करने, सोशल डिस्टेसिंग एवं काढा का उपयोग करने हेतु लागातार जागरुक किया जा रहा है। बताया कि जिले के मानचित्र पर सैंपलिंग एवं पॉजिटिव केस के स्थानों का स्पॉट मानचित्र बनाया जा रहा है। वहीं जनपद के प्रत्येक गॉव में चिन्हित कर सैंपलिंग का कार्य किया जा रहा है।बोले कि अब तक 1064 मरीज मिल चुके हैं। इसमें 800 मरीज ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

बताया कि बापू आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज कोपागंज को एल-1 फैसिलिटी नामित एवं क्रियाशील किया गया है। जिसकी क्षमता 200 बेड है। इसमें पर्याप्त मात्रा में आक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध है। जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परदहा को 40 बेड का एल-2 फैसिलिटी नामित कर कार्य प्रारम्भ किया जा रहा है। जिसमें लक्षणयुक्त, कोमार्विड एवं गंभीर मरीजों को भर्ती किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed