{"_id":"60b523a58ebc3e0bfc10ea50","slug":"health-department-preparing-for-third-wave-of-corona-prepared-piku-ward-mau-news-vns5923598146","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के तीसरे लहर की तैयारी में जुटा स्वास्थ्य विभाग, तैयार किया पिकू वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के तीसरे लहर की तैयारी में जुटा स्वास्थ्य विभाग, तैयार किया पिकू वार्ड
विज्ञापन
मऊ। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में खास तौर से बच्चों के संक्रमित होने की प्रबल संभावना को देखते हुए इससे निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग कवायद में जुटा है। ताकि इस तरह की स्थिति होने पर इससे रोकथाम किया जा सके। इसके लिए पीकू वार्ड में व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ हर सीएचसी-पीएचसी पर व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को लेकर कवायद की जा रही है। बताया कि जिला अस्पताल में पीकू (पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट) वार्ड इससे निपटने के लिए तैयार है। बताया कि इस वार्ड में दस बेड लगाएं है और दस अतिरिक्त बेड लगाने की तैयारी चल रही है। बताया कि यहां पांच वेंटिलेटर भी लगाएं गए है, सभी बेड पर ऑक्सीजन की सप्लाई सुनिश्चित है।
इसके अलावा साथ ही दोहरीघाट, रतनपुरा, घोसी, मुहम्मदाबाद के साथ टडियांव स्थित सौ बेड के शैय्या अस्पताल को भी तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच तैयार किया जा रहा है। बोले कि इन अस्पतालों में वेंटिलेटर, मल्टी पैरा मानिटर, इंफ्यूजन पंप, एक्सरे, इसीजी, नेबूलाइजार सहित एक रेफ्रीजरेटर, आक्सीजन मास्क, ग्लूकोमीटर आदि उपकरण की व्यवस्था की जा रही है। बोले कि इसके अलावा बाल रोग विशेषज्ञ, टेक्नीशियन के साथ पैरामेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षण देने की कवायद की जा रही है। जिससे बेहतर चिकित्सीय सुविधाओं को सुचारु रूप से क्रियांवित किया जा सके।