फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Health department alerted as soon as corona patient was found

Mau News: कोरोना का मरीज मिलते ही सतर्क हुआ स्वास्थ्य विभाग

Wed, 05 Apr 2023 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Health department alerted as soon as corona patient was found
आसपास के जिलों में कोरोना के मरीज मिलने के साथ ही जिले में भी पॉजीटिव केस सामने आया है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। जिले में चार स्थानों पर लगे ऑक्सीजन प्लांट में सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर दिया गया है। कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन का संकट गहरा गया था। जिसे लेकर मरीजों को ऑक्सीजन की किल्लत से बचाने के लिए जिले में चार ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना की गई। कोरोना को देखते हुए कोपागंज के टड़ियांव में 100 शैय्या, परदहां में 50 शैय्या, मुहम्मदाबाद गोहना में 22 शैय्या तथा महिला अस्पताल में 100 शैय्या की क्षमता की पाइप लाइन बिछाई गई है। चारों ऑक्सीजन प्लांट में सभी व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त किया गया है।
विज्ञापन

जिले के मुहम्मदाबादगोहना में एक कोरोना पाजीटिव मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आसपास के घरों में एंटीजेन टेस्ट करने के साथ ही कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है।स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सावधानी का प्रयोग कर कोरोना से बचा जा सकता है। इसके लिए कोविड प्रोटोकाल का पालन करना होगा। मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करना चाहिए।
विज्ञापन

अस्पतालों में बेड तक पहुंचने वाली पाइप लाइन बिछाकर ऑक्सीजन सप्लाई की व्यवस्था की गई है। इस बाबत मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नरेश अग्रवाल का कहना है कि कोरोना को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट एंटीजेन टेस्ट में मिला था कोरोना पाजीटिव: मऊ। नगर स्थित जिला अस्पताल में एंटीजेन टेस्ट के दौरान गत तीन अप्रैल को मुहम्मदाबादगोहना ब्लाक क्षेत्र के भटरी गांव में मरीज मिला था। कोरोना पाजीटिव मरीज मिलने के बाद कांटेक्ट ट्रेसिंग कराई गई। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से नजर रखी जा रही है।

इसके पूर्व मार्च माह मुहम्मदाबादगोहना ब्लाक क्षेत्र के नेवादा का मरीज एंटीजेन टेस्ट में मिला था। अब यह मरीज निगेटिव हो गया है।बताते चले कि कोरोना संक्रमण का इससे पहले आखिरी मरीज एक नवंबर 2022 में मिला था, उसके बाद से जिले में कोरोना मरीजों का आंकड़ा शून्य चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed