फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Health check up of 196 golden card holders at Ayushman Bharat fair

Mau News: आयुष्मान भारत मेले में 196 गोल्डन कार्ड धारकों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

Mon, 22 May 2023 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Health check up of 196 golden card holders at Ayushman Bharat fair
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से रविवार को जिले के समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य मेला के साथ ही आयुष्मान भारत मेला का भी कैंप लगाया गया। यह जनपद के समस्त 40 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित किया गया। इस आयुष्मान भारत मेला में पात्र लोगों के गोल्डन कार्ड बनाने के साथ ही गोल्डन कार्ड धारकों के स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत निकटतम सरकारी या संबद्ध प्राइवेट अस्पतालों में इलाज की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। जिले में प्रत्येक रविवार को लगने वाले आयुष्मान भारत मेले में 196 गोल्डन कार्ड धारकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसमें से सात गोल्डन कार्ड धारकों को इलाज के लिए चिह्नि किया गया। जिलाधिकारी अरुण कुमार के निर्देश पर प्रत्येक रविवार को लगने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य मेला के साथ ही आयुष्मान भारत मेले का भी आयोजन किया जाता है, जिसमे संबंधित क्षेत्र के आशा एवं एएनएम के माध्यम से गोल्डन कार्ड धारकों का निकटतम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत इलाज के लिए निकटतम सरकारी एवं संबद्ध प्राइवेट अस्पतालों पर भेजा जाता है। आयुष्मान भारत मेला में अब तक 6441 लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत इलाज के लिए चिह्नित 1952 लाभार्थियों को इलाज की सुविधा भी प्रदान की जा चुकी है। इनमें से अधिकतर मरीज मोतियाबिंद, पथरी, हाइड्रोसिल, हर्निया, अपेंडिक्स आदि के हैं। आयुष्मान भारत मेले का आयोजन जनपद के समस्त 40 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रत्येक रविवार को किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed