फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   hatya ke prayas me 3 ko kaid

तीन को सात वर्ष का सश्रम कारावास

Wed, 23 Nov 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,मऊ
ब्यूरो,अमर उजाला,मऊ Updated Wed, 23 Nov 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
hatya ke prayas me 3 ko kaid
court
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट नंबर दो बीरनायक सिंह ने हत्या के प्रयास के मामले में नामजद छह आरोपियों में तीन को दोषी पाते हुए सात-सात वर्ष का सश्रम कारावास की सजा के साथ ही दस-दस हजार रुपये अर्थदंड निर्धारित किया। वही एक आरोपी को संदेह का लाभ देकर दोषमुक्त कर दिया।
विज्ञापन


एक आरोपी मदन सिंह की मौत हो जाने के चलते उसके विरु द्ध मुकदमें की कार्यवाही समाप्त कर दी गई। एक आरोपी धनंजय के नाबालिक होने के चलते उसकी पत्रावली अलग कर किशोर न्याय बोर्ड भेज दी गई। मामला सरायलखंसी थाना क्षेत्र के डुमरांव गांव का है। वादी मुकदमा जयकिशुन सिंह पुत्र मंगला सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज हुई।
विज्ञापन


इसमें गांव के ही सुशीला सिंह पत्नी राजकशोर सिंह, राजकिशोर सिंह पुत्र रामा, धनंजय सिंह पुत्र राजकिशोर, मदन सिंह पुत्र विजयबहादुर सिंह, मंडलेश सिंह पुत्र मदन सिंह व सुशील सिंह पुत्र मदन सिंह को आरोपी बनाया गया। वादी का आरोप था कि 17 अक्तूबर 2005 को जमीन की रंजिश को लेकर आरोपीगण ने सुशीला के ललकारने पर तमंचे से अजय को गोली मार दिया। जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे बचाने मां शारदा देवी व रेखा गई तो आरोपीगण उन्हें भी मार पीटकर घायल कर दिए। इस आधार पर पुलिस ने विवेचना के बाद आरोप पत्र कोर्ट में प्रेषित किया। कोर्ट में अभियोजन की ओर से पैैरवी करते हुए एडीजीसी नंदलाल राम ने कुल सात गवाहों को पेशकर अपना पक्ष रखा। बचाव पक्ष से दो गवाह डा. एसपी चौधरी व पंचानंद सिंह को पेश कर अपना पक्ष रखा कि उन्हे झूठा फंसाया गया है।

एडीजे ने दोनों पक्षों के तर्को को सुनने तथा पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद पाया कि मौखिक साक्ष्य व लिखित साक्ष्य को बढ़ाचढ़ा कर सुशीला सिंह को घटना में शामिल होना दर्शाया गया है। ऐसे में सुशीला सिंह को संदेह का लाभ देकर दोषमुक्त कर दिया। साथ ही राजकिशोर सिंह, मंडलेश सिंह व सुशील सिंह को दोषी पाया।


दोषी पाए जाने के बाद तीनों को हत्या के प्रयास में सात वर्ष का कठोर कारावास की सजा के साथ ही दस-दस हजार रुपया अर्थदंड निर्धारित किया। वही मारपीट के मामले में छह माह की सजा, गाली देने में छह माह, धमकी देने में व बल्वा करने में एक-एक वर्ष का कठोर कारावास की सजा का निर्णय सुनाया। अर्थदंड न देने पर दो माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed