अतिक्रमण पर चला पालिका का हथौड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बताते चलें कि शहर के गाजीपुर तिराहा से लेकर बालनिकेतन तक सड़क चौड़ीकरण को लेकर गुरुवार को डीएम सहित जिले के आला अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण किया था। जिसके बाद डीएम वैैभव श्रीवास्तव ने सड़क के किनारे अवैध रूप से अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई का आदेश दिया था।
डीएम के निर्देश पर शुक्रवार को सबसे पहले नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाने आह्वान किया गया। जिसपर ज्यादातर फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले अपनी गुमटियां आदि को हटा लिए। जो भी अतिक्रमण नहीं हटाया, उस पर नगर पालिका ने कार्रवाई की। अतिक्रमण हटाने के दौरान शुक्रवार को एक नई बात देखने को मिली नगर पालिका और जिला प्रशासन ने अवैध रुप से सड़क पर लगे सरकारी कार्यालय के बोर्ड और बैंको सहित कई बोर्ड को भी हटाया।
साथ ही दुकानों के बाहर अवैध रूप से लगे टीनशेड को भी हटाया गया।
इस दौरान मुख्य रुप से सिटी मजिस्ट्रेट अमरनाथ राय, सीओ सिटी सुशील कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।