{"_id":"5b2aa2a64f1c1bf86e8b8ff3","slug":"half-of-the-city-s-light-bulb-in-the-power-cable","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावर केबिल में फाल्ट से आधे शहर की बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावर केबिल में फाल्ट से आधे शहर की बत्ती गुल
mau
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
आजमगढ़ तिराहा स्थित भीटी बिजली उपकेंद्र पर जले सप्लाई केबल को निकलवाते एसडीओ।
- फोटो : mau
जिला मुख्यालय पर आजमगढ़ मोड़ पर मौजूद विद्युत उपकेंद्र भीटी में आपूर्ति के लिए लगी पावर केबिल में बुधवार की दोपहर को अचानक फाल्ट आ गया, इस दौरान तेज आवाज के साथ केबल ब्लास्ट कर गया। इसका परिणाम रहा कि दोपहर बाद से शहर के दक्षिणी हिस्से में आपूर्ति ठप हो गई। भीषण गर्मी में आए इस फाल्ट से लोग काफी परेशान नजर आए। साथ ही पानी के लिए लोग काफी परेशान दिखे। हालांकि कर्मचारी फाल्ट को ठीक करने में जुटे थे, लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिली थी।
पॉवर केबिल में फाल्ट आने से सहादतपुरा , मुंशीपुरा, खीरीबाग, छोटी कमरिया, बड़ी कमरिया, आजमगढ़ तिराहा, गाजीपुर तिराहा, रोडवेज, अली बिल्डिंग बाजार सहित आधे शहर में दोपहर 1 बजे से रात्रि 8 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। भीषण गर्मी में दोपहर से बिजली गुल होने से लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा।बिजली गुल होने के चलते मुख्य बाजारों के दुकानदारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिजली गुल होने से अली बिल्डिंग, रोडवेज, सहादतपुरा बाजार साइबर कैफे और फोटो कॉपी की दुकानदार सबसे ज्यादा प्रभावित रहे। उधर बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता ने कर्मचारियों की दो टीमें लगाकर बिजली व्यवस्था बहाल करानी चाही लेकिन रात्रि 8 बजे तक बिजली विभाग के कर्मचारी बिजली आपूर्ति बहाल नही कर सके। जिससे आधा शहर अंधेरे में डूबा रहा।
इस बावत बिजली विभाग के एक्सईएन सुबोध कुमार का कहना है कि सबकेंद्र का पावर केबिल जलने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। तकनीकि फाल्ट को सुधार का प्रयास किया जा रहा है। देर रात तक मरम्मत कार्य के बाद आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।