फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   gun shot

व्यापारी को मारी गोली, गंभीर

Tue, 11 Oct 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
gun shot
मऊ। रानीपुर थाना क्षेत्र के रामपुर बखरिया गांव के पास सोमवार की देर शाम सात बजे बाइक सर्विस कराकर घर जा रहे व्यापारी को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। व्यापारी को मरा समझकर बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, घटना की जानकारी मिलने पर सीओ मुहम्मदाबाद गोहना तथा रानीपुर एसओ पहुंचे और जानकारी ली। रानीपुर थाना क्षेत्र के ब्राह्मणपुरा गांव निवासी अश्वनी कुमार पांडेय (24) ऑनलाइन कपड़ा बेचने का काम करता है। सोमवार की शाम को वह बाइक खराब होने पर सर्विसिंग कराने खुरहट गया हुआ था। वहां से घर लौट रहा था। खुरहट-रानीपुर मार्ग स्थित रामपुर बखरिया गांव के पास बाइक से आए बदमाशों ने उसे निशाना बनाते हुए फायर कर दिया। दो गोली उसके कंधे और एक गोली बांह के नीचे लगी है। घटना के बाद व्यापारी को बेसुध देखकर उसे मरा समझकर बदमाश फरार हो गए। घायल ने किसी तरह अपने पिता को इसकी जानकारी दी। वहीं गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी आ गए और पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल से करीब चार किमी दूर ब्राह्मणपुरा से पीड़ित के पिता बाइक से पहुंचे और उसे लेकर खुद रानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, यहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी संज्ञान में है, घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका उपचार चल रहा है, घटना को लेकर पुलिस जांच में जुटी है। -नरेश कुमार, सीओ सिटी मुहम्मदाबाद गोहना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed