फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Gulshan Yadav murder case accused absconding for eight months arrested

Mau News: आठ महीने से फरार गुलशन यादव हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 18 May 2026 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Gulshan Yadav murder case accused absconding for eight months arrested
शहर कोतवाली क्षेत्र के काटन मिल के पास से रविवार रात 8:15 बजे पुलिस ने विशाल सोनकर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद सोमवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

देवरिया जिले के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के रामचक बरिया निवासी तथा वर्तमान में दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के महरनिया निवासी विशाल सोनकर ने 10 जून 2025 की शाम मऊ जंक्शन के सामने अपने साथियों के साथ मिलकर गुलशन यादव की पीटकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के रामपुर चकिया निवासी गुलशन यादव अपने दोस्त रणधीर यादव के साथ बाइक से रोडवेज की ओर जा रहा था। मऊ रेलवे स्टेशन से रोडवेज जाने वाले मार्ग पर शाम करीब 7:30 बजे आरोपियों ने चाकू, रॉड और ईंट से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने आठ नामजद और चार अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की थी। आरोपी आठ माह से फरार था, जिस पर एसपी द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गई थी।

एएसपी अनूप कुमार ने बताया कि गुलशन यादव की हत्या में वांछित विशाल सोनकर आठ माह से फरार था। मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार किया गया है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed