फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   GST team raided the furniture show room

Mau News: जीएसटी टीम ने फर्नीचर शो रुम पर मारा छापा

Wed, 15 Mar 2023 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Mar 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
GST team raided the furniture show room
अनुसंधान शाखा आजमगढ़ तथा जीएसटी मऊ की संयुक्त टीम ने बुधवार को मुहम्मदाबाद गोहना स्थित ग्रामीण बैंक के पास रोमिल फर्नीचर शोरूम में तीन घंटे तक छापामारी की। टीम जांच पड़ताल कर अभिलेखों को अपने साथ लेकर चली गई। संयुक्त आयुक्त विजय कुमार एसआईवी आजमगढ़ विजय कुमार झा के निर्देश पर विशेष अनुसंधान शाखा प्रभाग के डिप्टी कमिश्नर राज नारायण तिवारी, असिस्टेंट कमिश्नर एसआईबी प्रदीप कुमार, वाणिज्य कर अधिकारी लव कुश, शशि प्रकाश श्रीवास्तव तथा प्रमोद कुमार ने रोमिल फर्नीचर शोरूम पहुंचकर खरीद-बिक्री के स्टाक और प्रपत्र अभिलेखों का सत्यापन किया। इस दौरान कई कागजात सही नहीं पाए गए। टीम ने सभी अभिलेखों को लेकर आजमगढ़ रवाना हो गई। वाणिज्य कर अधिकारी लव कुश ने बताया कि अभिलेखों की जांच के बाद कमी पाई जाएगी तो शोरूम के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed