फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Grow Collective Insurance Money

सामूहिक बीमा धनराशि बढ़ाई जाए

Wed, 12 Dec 2018 11:01 PM IST
mau
mau Updated Wed, 12 Dec 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
Grow Collective Insurance Money
कलेक्ट्रेट पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के धरना प्रदर्शन को संबोधित करते जिला मंत्री अखिलेश्वर शुक्ला। - फोटो : mau
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में शिक्षकों ने विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। धरना देने के बाद शिक्षक जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां  सीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन


संगठन के अध्यक्ष कृष्णानंद राय ने कहा कि बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत एक ही परिसर में संचालित प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय का विलय करते हुए कक्षा एक से आठ तक विद्यालय संचालन करने का फरमान जारी किया गया है। जो कि परिषद की नियमावली के विपरीत है। बेसिक शिक्षा परिषद की तरफ से माह जुलाई मेें प्रदेश के समस्त ग्रामीण तथा नगरीय विद्यालयों में नवीन पद सृजन करते हुए जनपदवार पीडीएफ फाइल बनाकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को भेजी गई है। जिसमें प्रदेश के कुल 158868 विद्यालयों में से मात्र 32033 विद्यालयों में ही प्रधानाध्यापकों के पद सृजित किए गए हैं। ऐसे में प्रदेश के 126835 विद्यालय प्रधानाध्यापकविहीन हो गए हैं।
विज्ञापन

कहा कि शैक्षिक सत्र 2018-19 के आरंभ में प्रदेश में कार्यरत लगभग 35 हजार शिक्षकों ने अंतरजनपदीय स्थानांतरण के लिए आवेदन किया, लेकिन सिर्फ12 हजार शिक्षकों का ही तबादला किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानांतरण की सामान्य सूची आज तक जारी नहीं की जा सकी। कहा कि अंतरजनपदीय स्थानांतरण के लिए निर्धारित सेवा अवधि पांच वर्ष से घटाकर एक वर्ष की जाए। प्रति स्वेटर तथा यूनिफार्म की कीमत दो सौ रुपये से बढ़ाकर 400 रुपया की जाए। मृतक शिक्षकों के आश्रितों को बीटीसी तथा टीईटी उत्तीर्ण होने पर भी शिक्षक पद पर नियुक्ति नहीं दी जा रही है। शिक्षकों के सामूहिक बीमा की धनराशि 10 लाख किया जाए। ताकि शिक्ष्ाकों को इसका लाभ मिल सके।


शिक्षकों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो 20 दिसंबर  को शिक्षक निदेशालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। धरने को राधेश्याम राम, प्रवीण कुमार राय, रविंद्र प्रसाद मौर्य, रमाकांत यादव, धीरेंद्र राय, अखिलेश्वर शुक्ल आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed