फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Grievance with far agreed to stay

शिकवे दूर कर साथ रहने को राजी

Sun, 05 Jul 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sun, 05 Jul 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
Grievance with far agreed to stay
परिवार परामर्श केंद्र की बैठक रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन कक्ष में हुई। इसमें 50 पारिवारिक मामले पेश हुए। जिसमें परामर्श केंद्र के सदस्यों के प्रयास से 50 में से 11 मामलों का निस्तारण हो सका, जिनमें अपने शिकवे दूर कर फिर से साथ रहने को राजी हुए।
विज्ञापन



परामर्श केंद्र में अपर पुलिस अधीक्षक सुनील सिंह के अलावा  परामर्श केंद्र के सदस्यगण अर्चना उपाध्याय, विनोद कुमार सिंह, रत्नेश पांडेय, सर्वेश दूबे, रेशमा हासमी, डा. एमए खान, इब्राहिम सेवक, मौलवी अरशद, प्रतिसार निरीक्षक एसके सिंह, महिला दरोगा संतोष सिंह, महिला थानाध्यक्ष रामस्वरुप वर्मा के समक्ष 50 पारिवारिक मामले आए।
विज्ञापन



जिसमें से परामर्श केंद्र के लोगों के प्रयास से नीतू व अक्षय कुमार, शौकत व शमीमुनिशा, इरशाद व सरवरी खातून, धमेंद्र व गीता ने अपने गीले शिकवे दूर कर साथ-साथ रहने को राजी हो गए। वही फरीदाबानो व अनसारुहक, प्रेमशीला व पवन, पूजा व हंसराज के मामले में दूसरे पक्ष के लगातार अनुपस्थिति के चलते रिपोर्ट दर्ज किए जाने का निर्देश दिया  गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 वही अनिता व ऋषिकेश, सगुप्ता व इजहारुलहक, लक्ष्मीना व राजनाथ, झिनकी व शिवकुमार के मामले का निस्तारिण किया गया। बैठक में परामर्श केंद्र के सदस्यों के प्रयास से कई मामलो में पक्षकार समझौते के लिए राजी हो गए, लेकिन एक अवसर की मांग किया।



 तथा कुछ मामलों में दोनों पक्षों के न आने तथा आठ मामलों में किसी पकड़कर उपस्थित न होने के चलते 19 जुलाई व दो अगस्त की तिथि नियत कर दी गई। इस दौरान महिला सिपाही प्रमिला व मृदुला व एचसीपी गंगोत्री शर्मा ने भी परामर्श केंद्र में मामलो को सुलह कराने में अपना योगदान दिया। बैठक में काफी संख्या में पक्षकार और उनके परिजन  उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed