फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Graph of corona infection is increasing in rural areas with freshness

ग्रामीण क्षेत्रों में तैजी से बढ़ रहा है कोरोना संक्रमण का ग्राफ

Tue, 04 May 2021 10:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
Graph of corona infection is increasing in rural areas with freshness
मऊ। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ नगर के साथ गामीण क्षेत्रों में बढ़ रहा है। हालात यह है कि रोजाना मिल रहे मरीजों में 60 फीसदी मरीज ग्रामीण क्षेत्रों से हैं। बढ़ते ग्राफ के पीछे कोविड-19 के नियमों का अनुपालन करने में लापरवाही की मुख्य भूमिका है। इसके बाद भी लोग इस महामारी से बचाव को लेकर जागरूक नहीं दिख रहे है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर पहली लहर से न केवल खतरनाक साबित हो रही है, बल्कि यह दो नहीं चार गुनी गति से लोगों को अपने जद में ले रही है। दूूसरी लहर में ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मिल रहे मरीजों में 60 फीसदी से ज्यादा मरीज ग्रामीण क्षेत्रों के हैं। आकड़ों पर नजर डाले तो गत 3 अप्रैल को मिले 112 मरीजों में नगर क्षेत्र से 52 मरीज मिले थे। वहीं शेष मरीजों में परदहा ब्लाक से 10, रानीपुर ब्लाक से 2, रतनपुरा ब्लाक से 3, घोसी ब्लाक से 14, कोपागंज ब्लाक से 4 जबकि मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक से 11 मरीज मिले थे।
विज्ञापन

इसीक्रम में 2 अप्रैल को मिले 226 मरीजों में नगर क्षेत्र से 66 मरीज मिले थे। जबकि परदहा ब्लाक से 16, रानीपुर ब्लाक से 10 , रतनपुरा ब्लाक से 18, घोसी ब्लाक से 7, बड़राव ब्लाक से 16, दोहरीघाट ब्लाक से 21 जबकि फतेहपुर मंडाव से 32 मरीज मिले थे। ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण के ग्राफ बढ़ने के पीछे लापरवाही मुख्य कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग की माने बुखार होने पर मेडिकल से दवा लेकर कई लोग सेवन कर रहे हैं। ऐसे में जांच न होने से न केवल संबंधित व्यक्ति की स्थिति बिगड़ रही है, बल्कि उसके संपर्क में आने वाले लोग भी संक्रमित हो रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed