फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Gram Pradhan son died in collision of two bikes in mau Road accident

Mau: दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में प्रधान पुत्र की गई जान, फोरलेन पर हुआ हादसा, एक घायल

Thu, 25 May 2023 06:17 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 25 May 2023 06:17 PM IST
सार

मऊ जिले के नई बाजार के पास फोरलेन पर गुरुवार दोपहर दो बाइक में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त दोहरीघाट ब्लाक के कादीपुर ग्राम पंचायत के प्रधान के पुत्र शिवमोहन (20) के तौर पर हुई।

विज्ञापन
Gram Pradhan son died in collision of two bikes in mau Road accident
ग्राम प्रधान के घर के बाहर जुटी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले के नई बाजार के पास फोरलेन पर गुरुवार दोपहर दो बाइक में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक चालक की मौत हो घई। जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। हादसे में जान गंवाने वाला युवक दोहरीघाट ब्लाक के कादीपुर ग्राम पंचायत का प्रधान का पुत्र है। हादसे की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया तो वहीं गांव में मातम पसर गया। 

विज्ञापन


दोहरीघाट थाना क्षेत्र के कादीपुर ग्राम पंचायत के प्रधान सुभाष चौहान का पुत्र शिवमोहन (20) जेसीबी चालक था। वह इन दिनों जेपी कंपनी में काम कर रहा था। गुरुवार को वह फोरलेन से वापस बाइक से अपने गांव कादीपुर की तरफ आ रहा था। नई बाजार के पास आजमगढ़ जिले के जीयनपुर थाना के रोशनगंज निवासी कृष्णा यादव की बाइक से उसकी बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गई।
विज्ञापन


दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। बाइकों की टक्कर से दोनों हवा में उछले और दूर जाकर गिरे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को दोहरीघाट अस्पताल में भर्ती कराया। यहां शिवमोहन की हालात गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया, जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसका शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: वाराणसी में किशोरी के साथ प्राइमरी स्कूल में सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था शिवमोहन

सड़क हादसे में जान गंवाने वाला शिवमोहन पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था। हादसे के बाद से ग्राम प्रधान पिता सुभाष और मां भोलारी देवी समेत भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर के बाहर ग्रामीणों का जमावड़ा लगा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed