फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Minor Girl gang misdeed in primary school in Varanasi police Searching for accused

UP News: वाराणसी में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल, एक्शन में आई पुलिस

Thu, 25 May 2023 06:33 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 25 May 2023 06:33 PM IST
सार

वाराणसी में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात चार दिन पहले की बताई जा रही है। मुकदमा फूलपुर थाने में दर्ज हुआ है। आरोपियों से पुलिस की पूछताछ जारी है। 

विज्ञापन
Minor Girl gang misdeed in primary school in Varanasi police Searching for accused
किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

वाराणसी में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती देख कर बाबतपुर पहुंची 17 वर्षीय किशोरी के साथ चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो बनाया। इसके बाद वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो किशोरी के भाई को मिला तो वह सन्न रह गया।

विज्ञापन


घटना के संबंध में फूलपुर थाने की पुलिस चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सिंधौरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़िता के अनुसार वह बीते 19 मई को दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती देखने गई थी। रात नौ बजे के लगभग वह ऑटो से बाबतपुर पहुंची।

विज्ञापन

पीड़िता के पैर पर चढ़ाई बाइक, जान से मारने की धमकी

बाबतपुर से घर जाने के लिए वह ऑटो का इंतजार करने लगी। उसी समय बाइक सवार चार युवक आए और उसके साथ छेड़खानी करने लगे। इसका विरोध करने पर एक युवक ने उसके पैर पर बाइक चढ़ा दी। इसके बाद उसे और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: शादी के कुछ घंटे बाद ही दुल्हन ने दिया धोखा, सारनाथ थाने में तीन सिपाहियों सहित 10 के खिलाफ मुकदमा

इसके बाद चारों उसे समीप ही स्थित प्राइमरी स्कूल के पीछे गन्ने के खेत में ले गए और मारपीट कर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। चारों ने दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया और किसी से शिकायत करने पर उसे वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद उनमें से एक युवक उसे अपनी बाइक पर बैठा कर उसके गांव के समीप छोड़ गया और धमकाया कि घटना के संबंध में किसी से कुछ बताने पर वीडियो वायरल करने में देरी नहीं की जाएगी।

लोक-लाज के कारण नहीं बताई परिजनों को

पीड़िता के अनुसार उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वालों में गोलू गौड़, नामक पटेल और सूरज गौड़ शामिल था। एक अन्य युवक का नाम वह नहीं जानती है। पीड़िता ने कहा कि वह लोक-लाज के डर से घटना को लेकर चुप थी और परिजनों को आपबीती नहीं बताई थी। इसी बीच उसके साथ हुए दुष्कर्म का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। उसके साथ हुए दुष्कर्म का वीडियो उसके भाई को भी मिला तो वह सन्न रह गया और बुधवार को उसे लेकर फूलपुर थाने पहुंचा।

तहरीर मिलते ही शुरू की गई कार्रवाई

एसीपी पिंडरा अमित पांडेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर मिलते ही बुधवार की रात फूलपुर थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया। पीड़िता को मेडिकल मुआयने के लिए भेज कर पुलिस ने आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर उन्हें हिरासत में ले लिया है। आरोपियों से पूछताछ की प्रक्रिया कर उन्हें अदालत के सामने पेश कर जेल भेजा जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed