फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Government should implement old pension system

Mau News: सरकार लागू करे पुरानी पेंशन व्यवस्था

Wed, 08 Nov 2023 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Government should implement old pension system
मऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा संघ का 23वां जनपदीय सम्मेलन एवं शिक्षक समारोह का कार्यक्रम बुधवार को जीवन राम इंटर काॅलेज छात्रावास के मैदान में जय नारायण द्विवेदी की अध्यक्षता में हुआ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के झंडे का ध्वजारोहण हुआ, इसके पश्चात सरस्वती के चित्र पर सुरेश कुमार त्रिपाठी, शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी, नरेंद्र कुमार वर्मा, जय नारायण द्विवेदी, देव भाष्कर तिवारी ने दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण करके कार्यक्रम प्रारंभ किया।
विज्ञापन

डीएवी इंटर कॉलेज के छात्राओं ने ईश प्रार्थना एवं स्वागत गीत, देवी गीत, योगा गीत सामूहिक नृत्य देश भक्ति गीत की आकर्षक प्रस्तुति की। जिससे पूरा कार्यक्रम में चार-चांद लग गया। सोनी धापा बालिका इंटर काॅलेज की छात्राओं के द्वारा पुरानी पेंशन पर गीत प्रस्तुत की गई। भारत स्काउट गाइड तथा एनसीसी के छात्रों ने बहुत ही सराहनीय कार्य किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था हमारी सुरक्षा कवच है। इसको प्राप्त करने के लिए हमको जो भी कुर्बानी देना होगा उसके लिए हम तैयार हैं। पुरानी पेंशन व्यवस्था ही हमारे बुढ़ापे की लाठी है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि ध्रुव कुमार त्रिपाठी शिक्षक विधायक गोरखपुर अयोध्या क्षेत्र ने कहा कि हमारी सेवा सुरक्षा और परिलब्धियों पर खतरा है, खतरा तो शिक्षा व्यवस्था पर ही है। स्व. ओमप्रकाश शर्मा ने अंतिम भाषण में कहा था शून्य से शिखर तक पहुंच गए आप जाने। इसकी कैसे आप रक्षा करोगे आप जानो। वर्तमान सरकार अगर शिक्षक की समस्याओं पर सरकार वार्ता नहीं करती है तो प्रदेश के सभी जेलों को भर दूंगा और संघर्ष निर्णायक होगा। जिस दिन हमारा शिक्षक विद्यालयों में एक साथ बैठेगा सरकार को पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू करना ही पड़ेगा। राजनाथ सिंह ने कहा कि जाति धर्म से ऊपर उठकर शिक्षक संगठन को मजबूत बनाने की जरूरत है। हमारी भव्यता एकता का ही परिणाम है। प्रदेशीय उपाध्यक्ष एवं अनुशासन समिति के सदस्य देव भाष्कर तिवारी आए हुए शिक्षक संगठन के सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में जीवन राम इंटर कॉलेज मऊ के प्रबंधक ओमप्रकाश खंडेलवाल और दीवान साहेब जमा को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने सम्मानित किया। साथ ही सत्र 2022 व 2023 में सेवानिवृत्त शिक्षकों तथा नए कार्यभार ग्रहण करने वाले शिक्षकों को मुख्य अतिथि ने माला एवं अंग वस्त्रम से सम्मानित किया। कार्यक्रम को मुख्य रूप से इंद्रासन सिंह श्रीकृष्ण सिंह, अवधेश सिंह, कृष्णानंद राय दीवान साहब जमा अरबी मदरसिया प्रदेशीय महामंत्री, अब्दुल हमीद फैजी, बृजेश राय एवं विभिन्न जनपदों से आए हुए पदाधिकारियों ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर रामानंद यादव, दीनदयाल राय, ऋषिकेश पांडेय, शशिकांत पांडेय, राजेश यादव, मुहम्मद मजहर, डॉ. प्रमोद कुमार सिंह, कृष्णानंद राय, डॉ. भूपेंद्र वीर सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, रामजी उपाध्याय, विजय शंकर तिवारी, शरद कुमार पांडेय आदि शामिल रहे। संचालन जयनारायण द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed