फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Government medicines found dumped on the side of four lanes

Mau News: फोरलेन किनारे डंप मिलीं सरकारी दवाइयां

Sun, 14 Jan 2024 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Government medicines found dumped on the side of four lanes
कोपागंज। सरकारी अस्पतालों में भले ही मरीजों को दवाइयां न मिले लेकिन जिले में खुले में डंप बड़ी संख्या में दवाइयां फेंकना आम बात हो गई है। ताजा मामला रविवार को कोपागंज ब्लॉक के भदसा मानोपुर गांव के पास फोरलेन किनारे मिला।
विज्ञापन

यहां बड़ी संख्या में सरकारी दवाइयां फेंकी मिली, जिसका वीडियो उधर से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने बना लिया, जिसके बाद उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद इसकी जानकारी होने पर चेते स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इसको लेकर सक्रिय हुए और जांच में जुटे।जिले में सरकारी दवाईयां फेंके जाने का यह दूसरा मामला है, इससे पहले बीते तीन जनवरी को रतनपुरा ब्लाक के करउत ग्राम पंचायत में नहर किनारे सरकारी दवाइंया डंप मिली थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर में एक एक मिनिट से ज्यादा का वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर प्रचारित होता दिखा, जिसमें सड़क किनारे दवाइंया फेंकी मिली। वायरल वीडियो को भदसा मानोपुर गांव के फोरलेन के पास का बताया जा रहा है।इसमें कुछ दवाइंया जली पड़ी भी देखी गई, अंदेशा लगाया जा रहा है कि इन दवाइंयो को जलाने का प्रयास भी किया गया है। जिस जगह पर दवाइंया मिली है कि वहां से कोपागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दूरी करीब एक किमी है। फेंकी गई दवाओं में आयरन का टेबलेट, ओआरएस सहित दस्त आदि की दवा भी शामिल है।उधर इस मामले में कोपागंज नगर पंचायत के सभासद बदरुद्दीन ,फैजान ,शाहिद आदि लोगो ने फेंकी हुयी दवा देख दोषियों के खिलाफ डीएम से मामले की जांच एवं कार्रवाई की मांग की है। उधर इस मामले में फेंकी गई दवाइंयों का वीडियो वायरल होने की जानकारी पर स्थानीय स्वास्थ्य विभाग इसको लेकर जांच में जुट गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
कोपागंज ब्लाक क्षेत्र में सरकारी दवा फेंकने का मामला संज्ञान में नहीं है। सीएचसी अधीक्षक कोपागंज से रिपोर्ट मांगी गई है। - डॉ. नंद कुमार, सीएमओ, मऊ


मऊ जिले में सरकारी दवाओं के फेंके जाने का मामला संज्ञान में नहीं है। इस मामले में मुख्य चिकित्साधिकारी और सीएचसी अधीक्षक कोपागंज से रिपोर्ट मांगी जाएगी। लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. हरगोविंद सिंह, एडी हेल्थ, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed