फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   government hospital from private hospital

Mau News: अब निजी अस्पताल से सरकारी अस्पताल पहुंचाएगी एंबुलेंस

Tue, 28 Feb 2023 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Feb 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
government hospital from private hospital
अगर आप निजी अस्पताल में भर्ती है और आप को सरकारी अस्पताल में इलाज कराना चाहते हैं तो आपकी एक काॅल पर सरकारी एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके लिए मरीज को कोई शुल्क नहीं देना होगा। इतना ही नहीं फोन करने पर तुरंत रिस्पांस देकर 15 मिनट के अंदर उसे पहुंचाना भी है। यह नई व्यवस्था शुरू होने से मरीजों को काफी लाभ मिल रहा है। बीते कई दिनों से रोज तीन से चार मरीज इस नई व्यवस्था का लाभ उठा रहे हैं।नई व्यवस्था से पहले निजी अस्पताल में भर्ती मरीजों को लेने के लिए यह सुविधा नहीं थी। अगर किसी मरीज को सरकारी एंबुलेंस की सेवा लेनी है तो उसे निजी अस्पताल से निकलकर सड़क पर आना पड़ता था। इसकी वजह से मरीजों को दिक्कत होती थी।लेकिन अब स्वास्थ्य विभाग के फरमान के बाद इस तरह के मरीजों को काफी सहूलियत मिलेगी। इसके साथ ही एंबुलेंस को किसी भी निजी अस्पताल में भर्ती मरीज या उसके तीमारदार द्वारा मरीज को जनपद में ही किसी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती करने की सूचना दी जाती है तो एंबुलेंस द्वारा उसे तत्काल रिस्पांस देकर भर्ती किया जाएगा।
विज्ञापन

बताते चले कि जिले में एंबुलेंस सेवा प्रदाता कंपनी द्वारा 108 और 102 की 49 एंबुलेंस संचालित की जा रही है। यहां 102 एंबुलेंस से प्रसूता को उनके घर से सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया जाता है। जबकि 108 एंबुलेंस से सड़क हादसे में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जाता है। एम्बुलेंस सेवा प्रदाता कंपनी के प्रोग्राम मैनेजर राजन विश्कर्मा ने बताया किनई व्यवस्था के तहत मरीज या उसके परिजन किसी निजी अस्पताल से मरीज को सरकारी अस्पताल में भर्ती करने के लिए संचालित एंबुलेंस की मदद ले सकते हैं। सेवा प्रदाता कंपनी द्वारा इसके लिए सभी कर्मचारियों का दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed