फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Government hoardings hoarding of public representatives

सरकार होर्डिंग लगी जनप्रतिनिधि की होर्डिंग

Thu, 29 Jul 2021 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Government hoardings hoarding of public representatives
घोसी तहसील के प्रांगण में लगे सरकारी कोविड विज्ञापन पर सत्ता पक्ष के एक नेता द्वारा अपनी प्रचार होर्डिंग लगा देना चर्चा का विषय बना हुआ है।इसको लेकर अधिवक्ता के साथ जनप्रतिनिधियों ने गलत बताया है।इस सम्बंध में तहसीलदार पीसी श्रीवास्तव ने बताया कि सरकारी होर्डिंग पर प्राइवेट विज्ञापन लगाना गलत है।जल्द हटवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

घोसी तहसील के मुख्यगेट के पास कोविड 19 के टीकाकरण जागरूकता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो युक्त होर्डिंग लगी है। लेखपाल भवन के पास लगे होर्डिंग के ऊपर भाजपा के एक नेता की फ़ोटो सहित शुुभकामनाओं की होर्डिंग लगी है। इसको लेकर लोगों मे चर्चा है। कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि सरकारी प्रांगण खास कर तहसील में किसी भी राजनीतिक दल या उसके नेता का प्रचार होर्डिंग लगना गलत है। इस पर कार्रवाई होनी चाहिए। तहसील बार के पूर्व मंत्री रमेश मौर्य ने इसको गलत बताते हुए तुरंत हटवाने के साथ कार्यवाही की मांग किया। सपा नगर अध्यक्ष खुर्शीद खान ने कहा कि तहसील में सरकारी जनहित के विज्ञापन के ऊपर राजनीति दल के नेता का प्रचार गलत है। किसान नेता शेख हिसामुद्दीन ने कहा कि तहसील में सरकारी विज्ञापन के ऊपर सत्ता पक्ष के नेता की होर्डिंग लगने से गलत संदेश जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed