{"_id":"662ad99efdb7d03d6a0b3ec4","slug":"government-higher-secondary-school-teacher-suspended-mau-news-c-295-1-svns1028-111893-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक निलंबित
विज्ञापन
मधुबन। अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक प्रयागराज ने तहसील क्षेत्र के बहरामपुर स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के एक शिक्षक को अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया है। विभागीय कार्रवाई से शिक्षकों में हड़कंप मचा है। तहसील के बहरामपुर स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मुहम्मद हारिस अंग्रेजी के अध्यापक हैं। मुहम्मद हारिस पर बिना सूचना के विद्यालय से अनुपस्थित रहना, दूसरे कार्य दिवस में उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर करना, पठन-पाठन में रुचि न लेना, पठन-पाठन कार्यों में व्यवधान उत्पन्न करना, छात्रों से अशिष्ट भाषा का प्रयोग करना, साथी शिक्षकों से अभद्रता सहित कई आरोप हैं। शिकायत मिलने पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने मामले की जांच पड़ताल की। इसके बाद उन्होंने डीआईओएस से कार्रवाई की सिफारिश कर दी। अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक प्रयागराज की तरफ से जारी निलंबन पत्र के अनुसार अनुशासनहीनता के लिए शिक्षक पर कार्रवाई की गई है। जांच रिपोर्ट में आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ मंडल सहित अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक प्रयागराज को पत्र भेजा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक ने आरोपी शिक्षक पर निलंबित कर दिया है। साथ ही आरोपी शिक्षक को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।
कार्य में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक प्रयागराज की तरफ से राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बहरामपुर के एक शिक्षक को निलंबित कर दिया है।
देवेंद्र कुमार गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
कार्य में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक प्रयागराज की तरफ से राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बहरामपुर के एक शिक्षक को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
देवेंद्र कुमार गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक