फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Gorakhpur, Lucknow and Mirzapur won the match

Mau News: गोरखपुर, लखनऊ और मिर्जापुर ने जीता मैच

Mon, 04 Mar 2024 10:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur, Lucknow and Mirzapur won the match
मऊ। खेल निदेशालय के तत्वावधान में नगर के बलिया मोड़ स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में पांच दिवसीय प्रदेशीय महिला आमंत्रण फुटबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन तीन मैच खेला गया। प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का पहला मैच गोरखपुर और बस्ती के बीच खेला गया। गोरखपुर ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए बस्ती की टीम को 4-0 के अंतर से पराजित किया। दूसरा मैच लखनऊ और रेनुकोट के बीच खेला गया। लखनऊ की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए रेनुकोट को 1-0 केे अंतर से पराजित किया। तीसरा मैच मिर्जापुर और प्रयागराज के बीच खेला गया। मिर्जापुर ने सर्वश्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन करते हुए 2-0 से मैच जीत लिया। चौथा मैच देवरिया और कानपुर के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि अनिल सिंह नगर कोतवाल और मनीष सर्राफ रहे। उप क्रीड़ा अधिकारी मुकेश सब्बरवाल ने अतिथियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर राजीव जायसवाल, अखिलेश खरवार, ओमेंद्र सिंह, संजय सिंह, प्रमोद जायसवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed