फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Girl stabbed and injured for refusing to marry

Mau News: शादी से इन्कार पर युवती को चाकू मारकर किया घायल

Mon, 09 Dec 2024 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Girl stabbed and injured for refusing to marry
मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली क्षेत्र के रेलवे फाटक पश्चिमी के पास सोमवार की दोपहर एक मनबढ़ युवक ने परीक्षा देने जा रही एमए की छात्रा पर छह बार चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवती के शादी से इन्कार करने पर घटना को अंजाम देने के आरोपी को लोगों ने सौ मीटर दौड़कर पकड़ लिया। उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। युवती की हालत गंभीर है। पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्जकर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कोठिया गांव निवासी पद्मावति उर्फ रीतू (23) मुहम्मदाबाद गोहना के एक कॉलेज में एमए हिंदी की छात्रा है। सोमवार की दोपहर दो बजे वह कॉलेज परीक्षा देने जा रही थी। मुहम्मदाबाद गोहना के रेलवे फाटक पश्चिमी के पास घोसी कोतवाली क्षेत्र के अल्लूपुर गांव निवासी नीलेश ने उसका रास्ता रोककर कुशल क्षेम पूछा। शादी की बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। शादी से इन्कार करने पर युवक ने युवती को गले, सीने सहित छह जगहों पर चाकू मारकर घायल कर दिया। आरोपी युवक ने भागने की कोशिश की, लेकिन युवती की चीख पुकार सुनकर लोगों ने पीछाकर उसे पकड़ लिया। फिर उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर सीओ मुहम्मदाबाद गोहना शीतलाप्रसाद पांडेय और कोतवाल रविंद्रनाथ राय पहुंचे और घायल को मुहम्मदाबाद गोहना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सीओ शीतलाप्रसाद पांडेय ने बताया कि मामला प्रेम प्रंसग का है। युवक ने बताया कि उसका युवती के साथ पांच साल से प्रेम संबंध है। शादी की बात भी चल रही थी, लेकिन युवती और उसके परिजनों ने शादी से इन्कार कर दिया। बताया कि सोमवार को वह युवती से मिलने पहुंचा। उसका हालचाल पूछा, फिर शादी की बात कही। युवती के इन्कार करने पर उसे घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
हमला करने के इरादे से ही आया था
मुहम्मदाबाद गोहना। नीलेश हमला करने के इरादे से ही आया था। इसीलिए वह चाकू साथ लाया था। युवती नीलेश की मंशा को समझ पाती, इससे पहले ही उसने हमला कर दिया। आरोपी ने घायल अवस्था में युवती को धक्का देकर झाड़ियों में गिराकर भागने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed