फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ghosi Bypoll 2023 BJP puts strength in election campaign CM Yogi rally in Ghosi tomorrow

Ghosi Bypoll 2023: चुनाव प्रचार में बीजेपी ने झोंकी ताकत, घोसी में सीएम योगी की जनसभा कल

Fri, 01 Sep 2023 03:21 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क,मऊ
अमर उजाला नेटवर्क,मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 01 Sep 2023 03:21 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे घोसी विधानसभा सीट का उपचुनाव सपा व भाजपा दोनों ही दलों के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गया है।   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल यानी दो सितंबर को भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा करेंगे। 

विज्ञापन
Ghosi Bypoll 2023 BJP puts strength in election campaign CM Yogi rally in Ghosi tomorrow
सीएम योगी ने किया जनसभा को संबंधित (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले की घोसी उपचुनाव के लिए भाजपा और सपा अपनी ताकत झोंक दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बीते मंगलवार को घोसी में जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल यानी दो सितंबर को भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा करेंगे।  घोसी चीनी मिल के पास स्थित मैदान में जनसभा करेंगे। इसकी तैयारियों में भाजपा नेता जुटे हैं।

विज्ञापन


घोसी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में जीत के लिए भाजपा ने जोर लगाया है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने जहां घोसी में डेरा डाल रखा है। वहीं उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और  केशव प्रसाद मौर्य जनसभा कर चुके हैं। अब पांच सितंबर को मतदान से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन

घोसी में एनडीए बनाई इंडिया की अग्नि परीक्षा

घोसी चुनाव सपा के साथ-साथ विपक्षी समावेशी गठबंधन इंडिया के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन चुका है। यही वजह है कि पिछले कई दिनों से सपा के प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल और महासचिव शिवपाल सिंह यादव समेत सभी प्रमुख दिग्गज नेता वहां डेरा जमाए हुए हैं। सपा के प्रत्याशी सुधाकर सिंह को कांग्रेस, रालोद और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और आफ का भी समर्थन मिल चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: अति पिछड़ों-पसमांदा समाज का BJP पर बढ़ा विश्वास, डिप्टी सीएम केशव बोले- अनर्गल प्रचार कर रही सपा

ये सभी इंडिया के घटक दल हैं और उन्होंने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा के खिलाफ माहौल बनाने के लिए सपा प्रत्याशी को जिताने का आह्वान किया है। अगर चुनाव में जनता का फैसला सपा के पक्ष में रहा तो इंडिया ने इसे बड़े पैमाने पर प्रचारित करने का फैसला भी किया है, ताकि पूरे देश को यह संदेश दिया जा सके कि यूपी में इंडिया के प्रयोग को जनता ने पसंद किया 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed