Ghosi Bypoll: अति पिछड़ों-पसमांदा समाज का BJP पर बढ़ा विश्वास, डिप्टी सीएम केशव बोले- अनर्गल प्रचार कर रही सपा
Ghoasi Bypoll 2023: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को घोसी स्थित भाजपा के केंद्रीय चुनाव कार्यालय में मीडिया से बातचीत की। इस दौरान कहा कि घोसी उपचुनाव में पसमांदा मुस्लिम समाज का व्यापक स्तर पर वोट भाजपा को मिलने जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया है कि पांच सितंबर को घोसी उपचुनाव में सपा प्रत्याशी की जमानत जब्त हो जाएगी। कहा कि भाजपा पर अति पिछड़ों और पसमांदा मुस्लिम समाज का विश्वास बढ़ा है। इस बार उपचुनाव में पसमांदा समाज का व्यापक स्तर पर वोट भाजपा को मिलने जा रहा है। समाजवादी पार्टी अनर्गल प्रचार कर रही है।
भाजपा के केंद्रीय चुनाव कार्यालय में मीडिया से बातचीत में डिप्टी सीएम ने कहा कि घोसी से वर्ष 2014 में जनता ने सांसद चुना, वर्ष 2017 में विधानसभा से फागू चौहान जीते, वर्ष 2019 में विजय राजभर जीते। 2022 में सपा के कुप्रचार के चलते सपा प्रत्याशी विजयी हुआ पर पार्टी में सम्मान नहीं मिलने के कारण इस्तीफा देकर भाजपा प्रत्याशी बन गया।
शासन के लायक नहीं सपा
सपा मुखिया आज अहंकार में बोल रहे हैं। उत्तर प्रदेश से भाजपा के कुल 66 सांसद हैं। सपा को जनता ने बता दिया कि आप शासन के लायक नहीं हैं। सपा की गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार के साथ ही भूमि कब्जा करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कर ऐसे लोगों को जड़ से समाप्त किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: "समाजवादी पार्टी का नारा है खाली प्लॉट हमारा है..." अखिलेश यादव पर बरसे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
सपा के राज में केवल सैफई का विकास हुआ
मानिकपुर हड़हुआ स्थित एक मैरिज हॉल में भाजपा की तरफ से आयोजित सामाजिक सम्मेलन में केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा के राज में मात्र सैफई का विकास हुआ। पिछड़े, अल्पसंख्यक वर्ग का वोट सपा ले तो लेती है लेकिन विकास किया है सिर्फ पारिवारिक कुनबे का। उन्होंने कहा कि भाजपा में सबका हित सुरक्षित है। भाजपा ने पिछड़े समाज के साथ जरूरतमंदों के हितों की रक्षा, आर्थिक विकास के लिए बहुत कार्य किए। बाकी दलों ने पिछड़ों, अतिपिछड़ों, दलितों, किसानों को मात्र वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया।
अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद के नेतृत्व में पसमांदा मुस्लिम समाज, यादवों के साथ के चलते भाजपा ने रामपुर के साथ आजमगढ़ में जीत दर्ज की। घोसी में भी भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान भारी मतों से जीतेंगे। अल्पसंख्यक राज्यमंत्री दानिश आजाद ने कहा कि आज मुस्लिम पसमांदा समाज समझ गया है कि वे सपा के लिए केवल वोट बैंक हैं। भाजपा ही सच्ची हितैषी है। इसलिए पसमांदा समाज ने भाजपा प्रत्याशी को जिताने का मन बना लिया है।