फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ghagra river to the danger mark

खतरे के निशान की ओर घाघरा नदी

Sat, 16 Jul 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sat, 16 Jul 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
Ghagra river to the danger mark
खतरे के निशान की ओर घाघरा
 घाघरा में  उफान आने का क्रम जारी रहने से तटवर्ती क्षेत्र के लोगों को नदी के कहर बरपाने की चिंता सताने लगी है। सूरजपुर क्षेत्र के आश्रम में नदी के कटान करने से प्राचीन धरोहर के विलुप्त होने का खतरा बढ़ गया है।  नदी के रुख से किसान परेशान दिख रहे हैं।
विज्ञापन



नदी के जलस्तर पर नजर डाली जाए तो शनिवार को नदी के जलस्तर में 10 सेमी. की वृद्धि दर्ज की गई। नदी का जलस्तर  69.30 मीटर पहुंच गया है। शुक्रवार को नदी का जलस्तर  69.20 मीटर था। जबकि गौरीशंकर घाट पर खतरे  का निशान 69.90 मीटर आका गया है।नदी गोरखपुर  क्षेत्र के देवारा में कटान कर रही है। इससे कटान पीड़ित  किसानों में आशा की किरण जगी है।
विज्ञापन



 किसानों का कहना है कि नदी की धारा में बदलाव जारी रहा तो नदी में विलीन  हुई उपजाऊं जमीन वापस मिल सकती है। वहीं नदी के उग्र रूप धारण करने से आश्रम के पास कटान शुरू हो गई है। इससे सूरजपुर क्षेत्र के तटवर्ती गांवों के लोग दहशत मेें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सूरजपुर में प्राचीन धरोहर का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। लोगों ने कटान रोकने की मांग की है।  उधर मधुबन के देवारा क्षेत्र में भी घाघरा का जलस्तर बढ़ने लगा है। नदी छह सेमी की रफ्तार से बढ़ रही है। घाघरा का जलस्तर  64.62मीटर तक पहुंच गया  है।जबकि हाहा नाला पर खतरे का  निशान 66.31 मीटर आंका गया है। नालों में पानी पहुंचने लगा है।  किसान खेतों में पानी आने की आस लगाए  हुए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed