फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ghagra river rose above the danger mark

खतरे के निशान से ऊपर पहुंची घाघरा नदी

Fri, 22 Jul 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Fri, 22 Jul 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Ghagra river rose above the danger mark
बाढ़
घाघरा के जलस्तर में वृद्धि की तेज रफ्तार जारी रहने से तटवर्ती इलाके के लोगों को नदी के तबाही मचाने की चिंता सताने लगी है। गुरुवार को नदी के जल स्तर में 15 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई। नदी खतरा बिंदु के पांच मीटर ऊपर पर बह रही थी। नदी के खतरा बिंदु पार करने से  तटवर्ती इलाके  के लोगों के माथे पर चिंता की लकीरें दिखाई देने लगी है।
विज्ञापन



नदी के उग्र होने के आसार से लोगों की नींद उड़ गई है। बाढ़ का पानी गांवों के खेतों में पहुंचने लगा है।  दर्जनों तटवर्ती इलाकों में धान की रोपाई हो चुकी है। किसानों को फसल डूबने का भय सताने लगा है। नदी के जलस्तर पर नजर  जाए तो  गुरुवार को नदी के जलस्तर में 15 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई। नदी का जलस्तर 69.95 मीटर  पर पहुंच गया। बुधवार को जल स्तर  69.80 मीटर रहा। नदी खतरे के निशान से  मात्र पांच सेमी नीचे बह रही थी। जबकि गौरीशंकर घाट पर खतरे का  निशान 69.90 मीटर  आका गया है।
विज्ञापन



अगर नदी के जलस्तर में वृद्धि  जारी रहने से कस्बेवासियों की चिंता बढ़ती ही जा रही है। नदी के   रौद्र रुप धारण करने से  एतिहासिक धरोहरे मुक्तिधाम, भारत माता मंदिर,   दुर्गा मंदिर,  लोक निर्माण विभाग का डाक बंगला, शाही मस्जिद, हनुमान   मंदिर, डीह बाबा का मंदिर आदि का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। वहीं कस्बा   सहित धनौली रामपुर, नईबाजार, चिऊंटीडांड़, नौली, बहादुरपुर,  पतनई सरया,   गोधनी ठाकुर गांव, ताहिरपुर सहित दर्जनों तटवर्ती इलाके के लोग चैन से सो नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed