फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ghaghra river ready to take Bindtoliya

बिंदटोलिया को लीलने को तैयार घाघरा नदी

Wed, 07 Jul 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Ghaghra river ready to take Bindtoliya
दुबारी (मऊ)। घाघरा के जलस्तर में घटाव होने के बाद भी बिंदटोलिया में कटान जारी रहने से लोगों को बेघर होने तथा भूमिहीन होने की चिंता सताने लगी है। करोड़ों की लागत से कटान प्रोजेक्ट कार्य ठप होने से लोग सुरक्षित स्थान का रुख करने लगे हैं। शिकायत के बाद भी आलाधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। घाघरा नदी के जलस्तर में घटाव होने के बाद भी बिंटोलिया गांव सहित आसपास के इलाकों में कटान जारी रहने से कटान पीड़ितों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है।
विज्ञापन

बिंदटोलिया गांव के ग्रामीणों का कहना था कि कटान की जगह प्रतिदिन बदल जा रही है। बिंटोलिया गांव के दक्षिण और पूरब के कोने में प्रतिदिन उपजाऊ जमीन प्रतिदिन कटकर नदी में विलीन हो रही है। अब तक कई किसानों की पूरी कृषि उपयोगी भूमि नदी में विलीन हो चुुकी है। कटान से बेघर हुए लोग प्राइमरी स्कूल में शरण लिए हुए हैं। कटान समस्या के समाधान के लिए शासन से 12.34 करोड़ की लागत से नदी की धारा मोड़ने के लिए निर्माण कार्य डाईवर्जन चैनलाइजेशन कार्य बंद चल रहा है।
विज्ञापन

कटान प्रोजेक्ट रुक जाने से लोग दहशत में जी रहे हैं। इस संबंध में वरिष्ठ नेता भीमल कुशवाहा, राम सुधाकर यादव,देवेंद्र यादव, मीरा यादव, जंग बहादुर मौर्य, जयराम यादव का कहना था कि प्रतिवर्ष कटान की समस्या से देवारा के लोग जूझ रहे हैं, लेकिन ज्वलंत समस्या का समाधान नहीं हो सका है। उधर समाजवादी पार्टी की पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा का कहना था कि घाघरा प्रतिवर्ष कहर बरपाती है। लेकिन सरकार की तरफ से अभी तक ठोस कदम नहीं उठाया जा सका है। कटान पीड़ितों को मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed