फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ghaghra proliferation continues

घाघरा में बढ़ाव जारी

Thu, 03 Aug 2017 11:41 PM IST
mau news
mau news Updated Thu, 03 Aug 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
Ghaghra proliferation continues
मुक्तिधाम पर उफनाई घाघरा नदी।
दोहरीघाट / दुबारी। घाघरा का जलस्तर तीसरे दिन भी बढ़ने का क्रम जारी रहने से  नगर सहित तटवर्ती  इलाकों के लोगों की धडकनें बढती जा रही है। नदी की लहरें मुक्तिधाम तथा शवदाह घाट की दीवारों पर पानी का दबाव बरकरार रहने से ऐतिहासिक धरोहरों के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है। वहीं मधुबन तहसील क्षेत्र के देवारा क्षेत्र में कटान जारी रहने से तटवर्ती इलाकों के लोग दहशत में जी रहे हैं। इसके बावजूद सिंचाई विभाग की तरफ से कटान रोकने के लिए उपाय नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

नदी खतरा निशान की तरफ जैसे जैसे बढ़ रही है  वैसे वैसे ही तटवर्ती इलाके लोगों की चिंता बढ़ती ही जारही है। 24 घंटे में नदी के जलस्तर में पांच सेमी की वृद्धि हुई।  नदी के जलस्तर पर नजर डाला जाए तो गुरुवार को नदी का जलस्तर 69.67 मीटर रहा। बुधवार को  69.62 मीटर था। गौरीशंकर घाट पर खतरे का निशान 69.90 मीटर आंका गया  है। नदी खतरे के निशान से मात्र 23 सेमी नीचे बह रही है। कटानपीड़ितों की मानें तो  नदी कभी भी खतरा बिंदु पार कर सकती है। जैसे ही नदी खतरा बिंदु पार करेगी।तटवर्ती इलाके  के गांवो की फसले डूब जाएगी। नदी की प्रलयंकारी लहरें भारत माता मंदिर तथा शवदाह घाट पर टक्कर मार रही है जिससे इन स्थलो पर खतारा मडराने लगा हैं। नगर के ऐतिहासिक धरोहरे मुक्तिधाम, दुर्गा मंदिर, लोक निर्माण विभाग का डाक बंगला, शाही मस्जिद, डीह बाबा का मंदिर, हनुमादन मंदिर का अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है।  उधरमधुबन तहसील क्षेत्र के दुबारी, गजियापुर, बरोहा, मूसाडोही सहित विभिन्न इलाकों में कटान तेज शुरू हो गई है। कटान होने से धनौली रामपुर, नई बाजार, नवली, चिउटीडाड़, बहादुरपुर, पतनई, सरया, गोधनी, ठाकुरगांव, बीबीपुर, गौरीडीह, पाउस आदि गांवों के लोग दहशत में जी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed