Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   General knowledge questions put PET candidates to the test.

Mau News: सामान्य ज्ञान के सवालों ने ली पीईटी के परिक्षार्थियों की परीक्षा

Mon, 02 Nov 2026 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
General knowledge questions put PET candidates to the test.
नगर के सोनी धापा इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र से पीईटी परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी।संवाद
मऊ। उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) रविवार को जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में हुई। परीक्षा केंद्र के मेन गेट पर ही अभ्यर्थियों को कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा कक्ष भेजा गया। परीक्षा में पंजीकृत 12480 के सापेक्ष 9891 अभ्यर्थी शामिल हुए। अभ्यर्थियों को सामान्य ज्ञान, और करंट अफेयर्स के सवालों ने उलझाया।
विज्ञापन

प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)को नकलविहीन कराने के लिए जिले को 14 सेक्टरों में बांटा गया था। पीईटी के लिए नगर स्थित डीएवी बालिका इंटर कॉलेज मऊ, टाउन इंटर कॉलेज मुहम्मदाबादगोहना, डीएवी इंटर कॉलेज मऊ, मुस्लिम इंटर काॅलेज मऊ, सोपीधापा खंडेलवाल बालिका इंटर कॉलेज, सोनीधापा खंडेलवाल बालिका इंटर कॉलेज मऊ सहित 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। विभाग की तरफ से तीन हजार कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई थी, जिसमें 50 प्रतिशत वाह्य कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई थी। पहली पाॅली में पंजीकृत 6240 के मुकाबले 4964 अभ्यर्थी शामिल हुए। दूसरी पाॅली में पंजीकृत पंजीकृत 6240 के मुकाबले 4927 अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों के चेहरे पर आत्मविश्वास झलक रहा था।
विज्ञापन




प्रतिक्रिया
------


परीक्षा की तैयारी बेहतर होने के चलते पेपर अच्छा रहा। सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स के सवालों को हल करने में समय लग रहा था।-सुमंत गौतम, अभ्यर्थी



पेपर अच्छा हुआ है। गणित में केवल दो सवाल कठिन थे, लेकिन बेहतर तैयारी रहने के चलते समस्या नहीं आई।-प्रदीप कुमार, अभ्यर्थी


पीईटी के लिए अपने स्तर से काफी तैयारी की थी। पेपर का स्तर मॉडरेट था। तैयारी के हिसाब से पेपर अच्छा रहा।- पूजा यादव, अभ्यर्थी


पेपर अच्छा हुआ है। करंट अफेयर्स के प्रश्नों को हल करने में समय लग रहा था। उम्मीद है परिणाम अच्छा आएगा। -मुहम्मद हुसैन, अभ्यर्थी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed