फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Gangster Act action taken against five criminals including the gang leader, all from Bihar

Mau News: छिनैती गिरोह के सरगना सहित पांच बदमाशों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई, सभी बिहार के

Tue, 04 Nov 2025 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Gangster Act action taken against five criminals including the gang leader, all from Bihar
मऊ। जिलाधिकारी के अनुमोदन पर शहर कोतवाली पुलिस ने अंतरजनपदीय छिनैती गिरोह के सरगना सहित पांच के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। सभी आरोपी बिहार के वैशाली और मुजफ्फर जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने ने दो महीने में अलग-अलग लोगों से पैसों से भरा बैग लूटा था। पीड़ितों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही थी।
विज्ञापन

बदमाश घटना को अंजाम देते दिखाई तो दे रहे थे, लेकिन पहचान नहीं हो पा रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बीते 14 सितंबर को मऊ जंक्शन के रामलीला मैदान से तीन बाइकों के साथ गैंग लीडर बिहार के वैशाली जिले के कुतुबपुर बंगरी निवासी विकास पांडेय के साथ कौशल पांडेय, मुजफ्फरपुर के बखरा थाना क्षेत्र के सरैया निवासी सूरज कुमार, वैशाली के सदर थाना क्षेत्र के शुभई जमालपुर निवासी राजू पांडेय, बुद्धुपुर के जुड़ावनपुर निवासी राहुल पांडेय को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

इन वारदातों में रहे शामिल
तीन सितंबर : सरायलखंसी के बकवल निवासी वीरेंद्र सिंह से 40 हजार की लूट की गई थी। वो सहादतपुरा स्टेट बैंक के मेन ब्रांच से 40,000 रुपये निकालकर वापस घर लौट रहे थे। तभी ऑटो में उनके मुंह पर गमछा फेंककर दो युवक रुपये से भरा झोला लेकर भाग गए थे। पुलिस ने पांच अक्तूबर को मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो सितंबर: भीटी निवासी चानमती देवी गाजीपुर तिराहा से पैदल फातिमा तिराहे की तरफ जा रही थीं। वहां आए एक व्यक्ति ने झांसा देकर एक सोने का मंगलसूत्र, सोने कि चेन, दो सोने कि जिउतिया और 600 रुपये से भरा बैग लेकर भाग गया था, तहरीर पर नौ सितंबर को पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।
तीन सितंबर: भीटी निवासी सुनील कुमार श्रीवास्तव सरायलखंसी के साहू ट्रेडर्स की दुकान के सामने बाइक खड़ी कर सामान ले रहे थे। बाहर आकर देखे तो डिग्गी खुली थी और 2.40 लाख रुपये गायब थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।
आरोपियों ने अपनी संलीप्तता स्वीकार की थी
14 सितंबर को गिरफ्तारी के दौरान पूछताछ में सभी ने इन घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया था। लूट के पैसे सभी आपस में बराबर बांट लेते थे। पुलिस ने मुकदमों की धाराएं बढ़ाकर इन्हें कोर्ट में पेश किया था। कुछ दिन बाद ही कोर्ट ने सभी को जमानत पर छोड़ दिया।
--------
इनसेट -

गिरफ्तारी के दौरान हुई थी बरामदगी

गिरफ्तारी के दौरान तलाशी मं कौशल पांडेय के पास से 80,000 रुपये, सूरज के पास से मोबाइल और 20,000 रुपये, सोने और दो चांदी की जिउतिया बरामद हुआ था। विकास पांडेय के पास से मोबाइल, 75,000 रुपये, तमंचा, कारतूस और राजू पांडेय के पास से मोबाइल, 70,000 रुपये, तमंचा, कारतूस और राहुल कुमार पांडेय के पास से दो मोबाइल, 30,000 रुपये बरामद किया था।

----------
इनसेट -
अंतरजनपदीय आपराधिक गिरोह के सरगना सहित पांच के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था। लेकिन कुछ दिन बाद सभी जमानत पर छूट गए थे। ये गिरोह मऊ सहित आसपास के जिलों में सक्रिय था और कई घटनाओं को अंजाम दिए थे। एसपी और डीएम के अनुमोदन पर ये कार्रवाई की गई है।
- अनिल सिंह, शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed