{"_id":"6647c9307b48fa58720b1514","slug":"gang-of-female-thieves-active-in-devi-temple-chain-of-devotee-cut-mau-news-c-295-1-mau1002-112768-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: देवी मंदिर में महिला चोरों का गिरोह सक्रिय, श्रद्धालु की चेन काटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: देवी मंदिर में महिला चोरों का गिरोह सक्रिय, श्रद्धालु की चेन काटी
विज्ञापन
कुसुम्हा। दोहरीघाट के मादी बाजार स्थित कोइल मर्याद भवानी मंदिर में महिला चोरों का गिरोह सक्रिय है। शुक्रवार दोपहर पूजा के दौरान महिला के गले से सोने की चेन गायब हो गई। मंदिर के अंदर और परिसर में काफी भीड़ थी। महिला के साथ आए परिजनों ने डायल 112 पर फोन करके पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पूछताछ की, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। महिला के पति ने दोहरीघाट थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना क्षेत्र के रेयाव गांव निवासी ज्ञानती देवी पत्नी रामसिंह मौर्य शुक्रवार सुबह गांव की महिलाओं के साथ कोइल मर्याद भवानी मंदिर में कढ़ाई चढ़ाने गई थीं। मंदिर के अंदर पूजा के दौरान काफी भीड़ थी, इसी दौरान गले से किसी ने सोने का चेन निकाल ली। बाहर आने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। मंदिर में मेले के दिन ये चेन काटने की यह पहली घटना नहीं है। लोगों ने बताया कि हर सप्ताह सोमवार और शुक्रवार को ऐसी चार से पांच घटनाएं होती हैं। शिकायत के बाद भी पुलिस इनकी रोकथाम नहीं कर पा रही है।
शोर होने पर बच्चे को गहना थमा कर चोर हो जाते हैं गायब
बताया कि मेले के दिन महिलाओं का गिरोह सक्रिय है। उनके साथ छोटे बच्चे भी रहते हैं। पकड़ में आने पर ये महिलाएं जेवरों को बच्चों को थमा कर वहां से गायब हो जाती हैं। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक दोहरीघाट संजय सरोज बताया कि इस मामले में तहरीर मिली है। मंदिर में लगे सीसी कैमरों को खंगाला जा रहा है। जल्द ही आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होंगे।