फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Gajiyapur-Mahuani tied broken near Bagahi Purva

बगही पुरवा के पास टूटा गजियापुर-महुआनी बंधा

Wed, 05 Aug 2020 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Gajiyapur-Mahuani tied broken near Bagahi Purva
दुबारी के गजियापुर में घाघरा नदी के पानी से टूटा रिंग बांध। - फोटो : MAU
दुुबारी। घाघरा नदी के पानी के दबाव से गजियापुर-महुआनी बोरी बंधा बुधवार की अपराह्न लगभग तीन बजे गजियापुर गांव के बगही पुरवा के पास 50 फीट लंबाई में टूट गया। बंधा के टूटते ही मधुबन के देवारा इलाके में हाहाकार मच गया। बंधा टूटने की खबर मिलते ही आसपास के गांवों के ग्रामीण तथा सिंचाई विभाग के कर्मचारी मरम्मत कार्य में लगे रहे। लेकिन मरम्मत नहीं हो सकी थी। बंधा मरम्मत न होने से बाढ़ का पानी गजियापुर सहित तीन गांवों में फैल गया। लोग गृहस्थी के सामान लेकर बंधे पर आ गए। जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य तथा सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता विरेंद्र पासवान केेेेेसाथ मौकेे पर पहुुुंच गए। डीएम ने मातहतों को टूूूूटे बंधेेेेकी मरम्मत केेे निर्देश दिए।
विज्ञापन

घाघरा के तटवर्ती गांवों को घाघरा के बाढ़ से बचाने के लिए पांच किमी लंबा गजियापुर-महुआनी बंधा बनाया गया है। घाघरा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।बांध मेें कई दिनों से रिसाव हो रहा था । गांव वालों की शिकायत पपरर अफसर ध्यान नहीं देेेे रहेे थे। ऐसे में बुधवार को पानी के तेज दबाव के चलते अपराह्न लगभग तीन बजे 50फीट चौड़ाई में बंधा टूट गया। बंधा टूटने की सूचना से आसपास के गांवों में हाहाकार मच गया। सूचना पाकर आसपास इलाकों के भारी संख्या में ग्रामीण तथा सिंचाई विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर पेड़ों की डाल काटकर तथा कंकड़ पत्थर से भरी बोरी डालने लगे। देर शाम तक मरम्मत कार्य नहीं हो पाया। बाढ़ का पानी गजियापुर गांव में लोगों के घरों में घुस गया। बाढ का पानी आस पास के कुुुंवरपुुरवा ओर मिश्रौली गांवों मेें भी फैैल गया।लोग घर से गृहस्थी केेसामान लेकर बंधा तथा सुरक्षित स्थान पर भा्गेे। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अनुसार बंधा मरम्मत कार्य न होने की स्थिति में गजियापुर, कुंवरपुरवा तथा मिश्रौली बाढ़ का पानी आस पास के अन्य गांवों मेें फैल सकता है। गांव वालों केेेेेेेेेेेेेेसाथ सिंचाई विभाग केेेे कर्मचारी बोरियों में भरकर डाल रहे हैैं। मौके पर दर्जनों गांवों के हजारों लोगों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य तथा सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता विरेंद्र पासवान ने जायजा लिया। जिलाधिकारी ने बताया कि सुुबहह तक तटबंध की मरम्मत करा ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed