फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fruit seller dies after being hit by a vehicle

वाहन की चपेट में आने से फल विक्रेता की मौत

Sat, 25 Jul 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Fruit seller dies after being hit by a vehicle
बढुआ गोदाम/रानीपुर। रानीपुर थाना क्षेत्र के करहां बाजार के पास शनिवार की शाम चार बजे के करीब अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक फल विक्रेता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया है । सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मृत व्यक्ति की लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजी।
विज्ञापन

मृत फल विक्रेता संजय चौहान 45 पुत्र रामबली चौहान रानीपुर थाना क्षेत्र के फत्तेहपुर गांव निवासी था । वह अपने मित्र रानीपुर थाना क्षेत्र के पिरूआ गांव निवासी सुरेश चौहान 46 पुत्र सुखराम के साथ कहां बाजार स्थित पिटोखर गांव निवासी अपनी लड़की के घरि किसी काम से गया ुआ था । वापस लौटते समय अभी वह करहां बाजार के पास पहुंचे ही थे कि अचानक किसी वाहन की चपेट में आ गए। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल संजय चौहान की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में उसका मित्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दूसरी तरफ घटना के बाद संजय चौहान के परिजनों में कोहराम मचा गया है। संजय की पत्नी चंदा समेत उसके चार बच्चों सहित मां और बाप का रो रो कर बुरा हाल हो गया हैं ।मृतक के पिता रामबली चौहान की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed