फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   From the city to the village crowded into banks

शहर से लेकर गांव तक बैंकों में भीड़

Thu, 17 Nov 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला/ मऊ Updated Thu, 17 Nov 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
From the city to the village crowded into banks
नगर क्षेत्र के सहादतपुरा स्थित बैंक आफ इंडिया की शाखा पर नोट बदलने के लिए कतार में बैठे लोग। - फोटो : mau
नोटबंदी के आठवें दिन भी शहर से लेकर गांव तक के बैंकों मंे लोग उमड़े रहे। सरकार के नए नियम अंगुली पर स्याही लगाने का फरमान भले ही किसी बैंक में लागू नहीं हुआ लेकिन इसका असर जरुर दिखा। बुधवार को ग्रामीण इलाकों के बैंको में स्थिति रोज की अपेक्षा कुछ सामान्य रही। बैंकों में जमा करने वालों से अधिक पैसा निकालने वालों की भीड़ देखी गई।
विज्ञापन


एक हजार और 500 रुपये के नोटों को बंद करने के एक सप्ताह बाद भी स्थिति में कुछ खास सुधार नहीं होता दिख रहा है। इसके पीछे सबसे बड़ी समस्या चेस्ट करेंसी का ना होना बताया जा रहा है। फुटकर पैसों के अभाव एवं अधिक कैश की मांग को बैंक पूरा नहीं कर पा रहे हैं। इसके चलते घंटों लाइन में खड़ा होने के बाद भी लोगों को उनके पैसे नहीं मिल पाए। नगर के कई बैंकों मंे कैश खत्म होने से समय के पहले ही बैंक बंद कर दिए गए।
विज्ञापन


जिले में बुधवार को भी बड़ी संख्या में एटीएम बंद रहे। कुछ बैंकों के एटीएम खुले थे लेकिन उनमें नोट घंटे भर में ही खत्म हो गए। चेस्ट करेंसी 2000 एवं नए 500 रुपये के नोट रहते तो इस समस्या पर कुछ लगाम लगती। शासन प्रशासन के लाख प्रयास एवं घोषणा के बाद भी अभी चेस्ट करेंसी जिले को नहीं मिल पाई है। इसके चलते लोगों को और संकट का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मधुबन संवाददाता के मुताबिक क्षेत्र में बैंक के ब्रांच मैनेजरों की मानें तो शाम  तक बैंको में बैंक द्वारा  अधिक लोगों को भुगतान किया गया जबकि  पैसा कम जमा हुआ। बुधवार को ग्राहकों की लंबी लाइन जल्द खत्म  हो गई थी। कस्बा स्थित यूनियन बैंक में सुबह एक सिपाही पिटते-पिटते बच गया तो एक  लड़की ऐसी भी पकड़ी गई जो बैंक में आये दिन देखी जा रही थी।

महिला पुलिस  बुलाने का नाम सुनते ही वह भाग खड़ी हुई। आज अधिकांश बैंक चार से पांच बजे तक  सारा भुगतान कर चुके थे।  कस्बा स्थित स्टेट बैंक के मैनेजर विजय कुमार की मानें तो बुधवार को भीड़  उमड़ी थी। शाम चार बजे तक लगभग 50 लाख रूपये जमा कराए गए तो 20 लाख रूपये  आवश्यकता अनुसार लोगों को दिए गए।

जमा करने वालों की   संख्या कम होने के बावजूद 50 लाख रुपए जमा हुए और 20 लाख रुपये लोगों में  वितरित किये गए। एक्सचेंज करने वालों की संख्या रोज के मुकाबले कम रही। यही हाल कस्बा स्थित यूनियन बैंक का रहा। बैंक मैनेजर एसपी सिंह ने बताया कि शादी विवाह वालों के साथ जरूरतमंद परिवार के सदस्यों को 24 हजार रुपये तक का  भुगतान किया गया।


खीरीकोठा के रामानंद सुशील और संतोष ने बताया कि आज पुलिस  द्वारा व्यवस्थित तरीके से लोगों को अंदर लाइन में लगाकर जमा निकासी पर्ची  वितरित कर देने से ज्यादा सुविधा हुई। हालांकि बैंक के अंदर स्पेस कम होने  के कारण भीड़ ज्यादा रही। बैंक में दो हजार से लेकर 24 हजार रूपये तक का भुगतान  किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed