{"_id":"586be2c74f1c1ba7091595a0","slug":"from-being-hit-by-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
Updated Tue, 03 Jan 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के स्वदेशी कॉटन मिल के समीप मंगलवार को ट्रक की चपेट में आने से बाइक पर सवार एक अधेड़ महिला की मौत हो गई जबकि उसका पुत्र बाल-बाल बच गया। घटना के बाद चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। दुर्घटना की वजह से वहां आध घंटे तक जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। मृतका के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
गाजीपुर जनपद के नोनहरा गांव निवासी फरुद्दीनिशा (55) पत्नी स्व. इस्तेयाक अहमद को उसका पुत्र नगर स्थित एक रिश्तेदार के यहां ले गया था। मंगलवार को वह रिश्तेदारी से अपनी मां को बाइक पर बैठाकर घर जा रहा था। अभी वह स्वदेशी काटन मिल के समीप पहुंचा था कि बाइक नियंत्रित हो गई। जिससे पीछे बैठी फरुद्दीनिशां बाइक से सड़क पर गिर गई। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया।
इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में मृतका के पुत्र राजा शेख ने अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया।