फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Free anthelmintic Albendazole drug given to children:

बच्चों को खिलाई गई नि:शुल्क कृमि नाशक एल्बेंडाजोल दवा:

Wed, 20 Jul 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Free anthelmintic Albendazole drug given to children:
मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा के एक मदरसे में कृमि दिवस पर दवा खिलाते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अ? - फोटो : MAU
मऊ। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम (एनडीडी.) की शुरुआत बच्चों को जनपद के आंगनबाडी केंद्र भीटी में डॉ. वकील अली डिप्टी सीएमओ द्वारा कृमि निकालने वाली दवा खिलाने के साथ हुई। बुधवार को सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों पर एक से 19 वर्ष तक के बच्चों एवं किशोर, किशोरियों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई गई, जो बच्चे किसी कारणवश दवा खाने से वंचित रह जाएंगे, उनको 25 से 27 जुलाई को दवा खिलाई जाएगी। जिले के 10,79620 बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्याम नरायन दुबे ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्कूलों में स्वस्थ बच्चों के शरीर में मौजूद कृमि नाशक एल्बेंडाजोल की दवा का सेवन कराया जाता है। डीईआईसी मैनेजर अरविंद वर्मा ने बताया कि इस दवा को नियमानुसार खाना अनिवार्य है, इस दवा का सेवन ना करने से पेट में होने वाले कीड़े या कृमि से बच्चों के शरीर में खुराक नहीं लगती, जिससे बच्चे शारीरिक व मानसिक रूप से कमजोर होने लगते हैं। जिला सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अपने बच्चों को अपने गांवों के आगनबाडी केन्द्रों तथा सभी हेल्थ वैलनेश सेंटर पर दव अवश्य खिलवाएं। मधुबन : तहसील क्षेत्र के शहीद इंटर कॉलेज पर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर भारत सरकार में संचार विभाग के सलाहकार समिति के सदस्य अतुल कुमार सिंह एवं ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुंवर सिंह शुभम ने बच्चों को कृमि मुक्ति एल्बेंडाजोल दवा खिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तहसील क्षेत्र के जूनियर हाई स्कूल मधुबन पर प्रधानाध्यापक अनवारूल हक, प्राथमिक विद्यालय भटिया पर रानी पांडेय, प्राथमिक विद्यालय गागेंवीर पर प्रधानाध्यापक अशोक सिंह, प्राथमिक विद्यालय खीरीकोठा पर मनमोहन पांडेय सहित विभिन्न विद्यालयों पर बच्चों को दवा खिलाई गई। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुंवर सिंह शुभम ने कहा कि सरकार देश के नागरिकों व बच्चों की दशा एवं दिशा दोनों बदलने का कार्य कर रहीं है।स्वच्छता के साथ ही स्वास्थ्य को भी सही रखना होगा । बच्चे हमारे देश के भविष्य हैं, जिनकी चिंता हमारे प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री दोनों को है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य विक्रमादित्य चौहान, नोडल अधिकारी शाहनवाज अहमद, अमित मिश्रा आदि रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed