{"_id":"66b6a2e65a9da1f70c0349c4","slug":"fraudulently-transferred-land-worth-rs-1-crore-now-threatening-to-kill-case-filed-against-11-mau-news-c-295-1-mau1001-116265-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: धोखे से जमीन बैनामा कर की एक करोड़ की हेरा फेरी, अब दे रहे जान से मारने की धमकी, 11 के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: धोखे से जमीन बैनामा कर की एक करोड़ की हेरा फेरी, अब दे रहे जान से मारने की धमकी, 11 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
ताजोपुर निवासी दीप नारायण सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है। इसके मुताबिक, ओड़हरा मौजा में भाई के नाम की जमीन को धोेखे से दूसरे के नाम से बैनामा करने के बाद जानकारी मिलने पर अब दोनों भाई को भू माफिया की गैंग जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने शहर क्षेत्राधिकारी को तहरीर देकर जान मान के सुरक्षा की गुहार लगाई है। जिस पर पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मुकदमे में ताजोपुर के दीपनारायण सिंह ने कहा है कि वह चार भाई है। चारों के बीच 0.1962 रकबा जमीन है। तेज बहादुर सिंह (80) जो दस साल से गाजीपुर के मरदह थाना के एक दुर्गा मंदिर पर रहते हैं। उन्हे कोई संतान नहीं है। वह भी जमीन में हिस्सेदार है। गांव के गंगा सागर सिंह कल्लू यादव ने गाजीपुर के बिठौरा निवासी पप्पू सिंह, रैकवारेडीह निवासी जय प्रकाश सिंह, गाजीपुर के बगही निवासी गुड्डु राणा सिंह, गाजीपुर के हरिकरनपुर निवासी दिवाकर यादव, गाजीपुर के मिर्जापुर निवासी नान्हू यादव ने परदहां रोड निवासी राजा राम सिंह और छिछोर करौंदी निवासी विजेंद्र कुमार सिंह के साथ मिलकर सहादतपुरा निवासी ज्ञानेंद्र सिंह और उनकी पत्नी रुचि को 1.05 करोड़ दस हजार रुपये में धोखे से भाई के नाम खाता खोकलर जमा कराए। उसमें एक करोड़ रुपये निकाल लिए हैं। बताया कि परिवार को इसकी जानकारी होने के बाद जब भाई से पूछा तो उन्होंंने जमीन को बेचने को लेकर अनभिज्ञता जताई। इसके बाद जमीन को अवैध रूप से कागजों में हेरा फेरी कर खरीदने वाले भाई को मारने की नीयत से बनदेवी में जंगल में छोड़ दिया था। पीड़ित ने बताया कि पैसे के ट्रांसफर करने और निकालने संबंधी सभी दस्तावेज पुलिस को दिए गए हैं।
धाेखे से जमीन का बैनामा करने के मामले में सभी के खिलाफ गैर जमानती धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी के खिलाफ वारंट जारी कर जल्द ही सभी की गिरफ्तारी की जाएगी।-राजकुमार सिंह, थानाध्यक्ष सरायलखंसी