फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fraud of Rs 5.98 lakh in the name of sending abroad

Mau News: विदेश भेजने के नाम पर 5.98 लाख की ठगी, तीन पर केस

Mon, 09 Jun 2025 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 5.98 lakh in the name of sending abroad
बसारतपुर इस्लामपुरा निवासी एक व्यक्ति की शिकायत और कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने 5.98 लाख रुपये की ठगी के मामले में शनिवार शाम को दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़ित इश्तियाक अहमद का आरोप है कि शहर कोतवाली के रघुनाथपुरा निवासी मुहम्मद उमर ने बताया कि वह युवाओं को विदेश में नौकरी दिलाने का काम करता है। विश्वास करके अपने बेटे सरफराज और गांव निवासी मुहम्मद कासिम और अरशद जमाल को विदेश में नौकरी दिलाने के लिए उमर के बताए गए बैंक खाते में और नगदी मिलाकर 5.58 लाख रुपये भेज दिया। उमर के कहने पर उसके सहयोगी दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के हामिदपुरा निवासी जावेद और अमीर हसन को 14 जून 2023 को 40 हजार रुपये नगद दिया। पैसा देने के बाद उन्होंने तीनों का मस्कट का फर्जी वीजा और हवाई टिकट दिए। तीनों को मुंबई एयरपोर्ट से लौटना पड़ा। शिकायत करने पर 6 जनवरी 2024 को आरोपियों ने स्टैंप पर लिखकर पैसा लेने की बात स्वीकार की थी। फिर अगस्त 2024 में फर्जी टिकट और वीजा दिया था, जिसके चलते तीनों का विदेश में नौकरी का सपना अधूरा रह गया। अब पैसा मांगने पर तीनों गाली गलौच और जान से मारने की धमकी दे रहे है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed