{"_id":"6a6a4481f1d2edae5e0c5594","slug":"fraud-involving-fake-visas-fir-registered-against-two-individuals-following-court-order-mau-news-c-295-1-mau1001-149421-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: फर्जी वीजा देकर ठगी, कोर्ट के आदेश पर दो पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: फर्जी वीजा देकर ठगी, कोर्ट के आदेश पर दो पर प्राथमिकी
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के बंदीकला निवासी दानिश की तहरीर और न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर फर्जी वीजा दिलाने के नाम पर ठगी के आरोप में पवई थाना क्षेत्र के कोहड़ा निवासी सरफराज और अरमान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
कोतवाली क्षेत्र के बंदीकला गांव निवासी दानिश पुत्र रफीक ने बताया कि पांच मई 2026 को सुबह करीब 10 बजे सरफराज निवासी ग्राम कोहड़ा और उसका साथी अरमान उसके घर आए। दोनों ने खुद को विदेश भेजने वाला एजेंट बताया और कहा कि दिल्ली में उनका ऑफिस है।
आरोपियों ने दानिश के मित्र यशवंत को विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर उसी दिन उससे जरूरी दस्तावेज और 35,000 रुपये नकद ले लिए। पैसे लेने के बाद आरोपियों ने 15 दिन में वीजा देने का वादा किया।
विज्ञापन
12 मई को जब दानिश ने वीजा के बारे में पूछा तो आरोपियों ने उसे आजमगढ़ के कोहड़ा स्थित सरफराज के घर बुलाया। वहां आरोपियों ने उसे वीजा देते हुए कहा कि अब तुम विदेश जा सकते हो।
बाद में जांच में वह वीजा फर्जी निकला। इस बात की जानकारी होने पर पीड़ित ने पैसे वापस मांगे तो दोनों आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
आरोप है कि इसी दौरान आरोपियों ने दानिश का मोबाइल और जेब में रखे 10 हजार रुपये भी छीन लिए। आरोपियों पर कार्रवाई को लेकर पीड़ित ने स्थानीय पुलिस से गुहार लगाई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
बाद में आजमगढ़ और मऊ के पुलिस कप्तान को भी शिकायत पत्र दिया, लेकिन न्याय नहीं मिला। इसके बाद पीड़ित ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया।
इस संबंध में कोतवाल केके वर्मा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर सरफराज और अरमान के खिलाफ धोखाधड़ी, ठगी, मारपीट और धमकाने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।