{"_id":"63d6b2af2f13d87d6d0d111d","slug":"fraud-in-the-name-of-naurki-threatened-on-demand-mau-news-vns695974535-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: नौरकी के नाम पर ठगी, मांगने पर दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: नौरकी के नाम पर ठगी, मांगने पर दी धमकी
विज्ञापन
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मंसूरपुर बरामदपुर गांव निवासी एक युवक ने राजस्थान के तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। आरोप लगाया कि इन तीनों ने उसे सऊदी भेजने के नाम पर लाखों रुपये ले लिए हैं। अब न तो उसे विदेश भेज रहे हैं न ही राशि वापस कर रहे है। मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
दर्ज मुकदमे के अनुसार मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मंसूरपुर बरामदपुर गांव निवासी नासिर अहमद ने बताया कि उसकी पहचान राजस्थान के झुंझनू निवासी इब्राहिम, एजाज, मोसिन से जान पहचान एक वर्ष पूर्व हुई। तीनों ने उसे सऊदी भेजने की बात कही। उनके झांसे में आकर उसने विदेश जाने के लिए तीनों को चार लाख 45 हजार रुपये दे दिए।
कई महीने के बाद न तो तीनों उसे सऊदी भेजने को लेकर कोई बातचीत तक नहीं की। जब उसने बात की तो टालमटोल करने लगे, जिस पर उसने अपने रुपये की मांग की। जिस पर तीनों ने उससे गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। जिस पर उसने तीनों के विरुद्ध तहरीर दी, पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।