फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fragmented, angry villagers gathered wine

फूटा गुस्सा, ग्रामीणों ने पकड़ी शराब

Thu, 03 Nov 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Thu, 03 Nov 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Fragmented, angry villagers gathered wine
कोपागंज ब्लाक के रईया गांव में ग्रामीणों द्वारा पकड़ी गई कचिया शराब और मौके पर पहुंची पुलिस।
थाना क्षेत्र के रईसा गांव के ग्रामीणों का गुस्सा बुधवार को फूटा इस दौरान ग्रामीणों ने घेराबंदी कर शराब लदी बाइक को पकड़ा और सूचना देकर पुलिस को बुलाए। ग्रामीणों का आक्रोश देकर कारोबारी बाइक को छोड़ फरार हो गए। पुलिस वाहन और शराब को थाने लाई, वाहन को सीज करने के साथ थाने में रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन


  कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रईसा में प्रतिदिन सैकड़ों लीटर कचिया शराब लाकर बेची जाती है। यहां पर मधुबन और दुबारी क्षेत्र से शराब कारोबारी माल लेकर आते है। आए दिन होने वाले इस धंधे को देख कर गांव के लोग काफी उब गए थे। परिणामस्वरुप बुधवार को ग्रामीणों का गुस्सा उस समय फूट पड़ा, जब दो कारोबारी स्कूटर पर शराब लादकर गांव की सिवान में प्रवेश करते दिखे। इस दौरान ग्रामीण कारोबारियों की तरफ उन्हे ललकराते हुए दौड़े। ग्रामीणों को  अपनी तरफ आता देख दोनों कारोबारी वाहन व शराब छोड़ फरार हो गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने  इसकी तत्काल सूचना थानाध्यक्ष अनूप कुमार शुक्ल को दी। सूचना मिलते ही  थानाध्यक्ष मयहमराही व चौकी प्रभारी अदरी के साथ पहुंच गए और शराब व वाहन को कब्जे में लेते हुए गाड़ी को सीज कर संबंधित धाराओं में  चालान कर दिया। इस दौरान गांव के मनीष, मोनू, अनुराग, राजन, सोनू, 
विज्ञापन
विज्ञापन

बबलू, बुधिया, गौरी, कमलावती,सरस्वती आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed