{"_id":"61252d508ebc3e7a004ec512","slug":"four-teams-of-police-engaged-in-the-arrest-of-the-accused-mau-news-vns6077158126","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों की गिरफतारी में लगी पुलिस की चार टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपियों की गिरफतारी में लगी पुलिस की चार टीमें
विज्ञापन
मऊ। सोमवार की रात चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के जमीन अताउल्ला मौजा में अपने घर के बाहर सो रहे 65 वर्षीय किराना व्यापारी की हत्या को लेकर मंगलवार को पूरे चिरैयाकोट कस्बा में आक्रोश दिखा। उधर इस घटना को लेकर पुलिस भी काफी सक्रिय दिखी। घटना की सूचना मिलने पर जहां देर रात ही एसपी सुशील घुले खुद घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। वहीं पुलिस द्वारा इस कांड में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीम गठित कर जांच शुरू कर दी गई है।
एसओ चिरैयाकोट अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि किराना व्यापारी की हत्या के मामले में पुलिस मृतक के बड़े बेटे दिनेश की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया कि जल्द ही इस कांड में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीमें गठित की गई है। जिनके द्वारा अलग अलग एंगल से मामले की जांच की जा रही है। पुलिस सूत्रों की माने तो पुलिस मृतक व्यापारी मोबाइल तथा उनके पुराने विवाद के एंगल पर जांच में जुटी है। इसमें एक जमीनी विवाद का मामला सामने आ रहा है।
दो पुत्र, चार पुत्रियों की हो चुकी है शादी
चिरैयाकोट। मृतक सूर्यनाथ की तीन पुत्र दिनेश (40), रमेश (32) का विवाह हो चुका है, जबकि छोटा पुत्र उमेश अभी अविवाहित है। मृतक के तीनों पुत्र अपने पिता के साथ ही दुकान पर रहकर व्यापार में सहयोग देते है। वहीं मृतक की चारों पुत्रियों की शादी हो चुकी है। करीब दस वर्षो से जमीन अताउल्ला में रहने वाले मृतक और उसके परिवार को लेकर आसपास में लोगों में काफी सम्मान है। मृतक के मृदभाषी तथा मिलनसार होने के चलते लोग घटना के बाद से हतप्रभ दिख रहे हैं।