फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Four residential huts burnt to ashes in fire, loss of one lakh

Mau News: आग में चार रिहायशी मड़इयां राख, एक लाख का नुकसान

Mon, 05 May 2025 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Four residential huts burnt to ashes in fire, loss of one lakh
हलधरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमालपुर बुलंद गांव में रविवार की शाम चार रिहायशी मड़इयां जलकर राख हो गईं। घटना में दो भाइयों की गृहस्थी उजड़ गई। आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन

शिवशंकर और विजेंद्र रिहायशी मड़ई में परिवार के साथ रहते हैं। रविवार की रात आग लग गई। आग धधकती देख परिवार के लोग जान बचाकर बाहर भागे। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। ग्रामीणों की मदद से आधे घंटे में आग बुझा दी गई। तब तक मड़ई में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने मदद करते हुए दोनों परिवारों को 5000 रुपये नगद और कंबल देकर मदद किया। वहीं श्री फक्कड़ बाबा मानव कल्याण सेवा समिति के सदस्य देवेंद्र नाथ राय, ओम प्रकाश यादव, मुराली राजभर, अखिलेश मिश्रा, रामबचन, रामसुख, रविंद्र, नागेंद्र राय ने भी आर्थिक सहायता प्रदान की।
विज्ञापन

चूल्हे की चिंगारी से मड़ई में लगी आग

चिरैयाकोट। स्थानीय थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव में सोमवार को चूल्हे की चिंगारी से मड़ई में आग लग गई। घटना में करीब 20 हजार रुपये का सामान जलकर राख हो गया। अलीनगर निवासी विनोद कुमार के घर महिला ने सुबह चूल्हे पर खाना पकाया। आग चूल्हे में छोड़कर चली गई। आग जलते- जलते पास रखे उपले में चली गई और भीषण आग लग गई। महिलाओं और बच्चों ने बाहर भागकर अपनी जान बचाई। आग की लपटें देखकर ग्रामीण वहां पहुंचे। इससे पहले ही मड़ई में रखा चार क्विंटल गेहूं, बिस्तर और लकड़ी का दो दरवाजा जल गया। विनोद कुमार ने बताया कि लगभग 20 हजार रुपये का नुकसान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed